LPG : 5 रुपए बढ़ने पर सड़कों पर उतरी थीं Smriti Irani, 50 रुपए बढ़ने पर हैं मौन?

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (17:41 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका देते हुए घरेलू एलपीजी के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की। मोदी सरकार के इस फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया। युवा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर बाहर सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर पोस्टर लगाए। युवा कांग्रेस ने कहा कि स्मृति ईरानी जब विपक्ष में थीं तो पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में 5 रुपये की वृद्धि होने पर सड़क पर उतरकर विरोध करती थीं, लेकिन आज जब चौतरफा महंगाई की मार है तो वे मौन हैं। आज युवा कांग्रेस ने उन्हें नींद से जगाने का प्रयास किया है।
ALSO READ: ACB के खिलाफ टिप्पणी को लेकर Karnataka हाईकोर्ट के जज को मिली धमकी, राहुल गांधी बोले- Daro mat
कांग्रेस की युवा इकाई ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आवास के निकट प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के अनुसार, स्मृति ईरानी के आवास के निकट प्रदर्शन कर रहे संगठन के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
<

देश पुकारे! स्मृति जी कहाँ हो? pic.twitter.com/W29J3Jonjo

— Srinivas BV (@srinivasiyc) July 7, 2022 >
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि स्मृति ईरानी जब विपक्ष में थीं तो पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में 5 रुपए की वृद्धि होने पर सड़क पर उतरकर विरोध करती थीं, लेकिन आज जब चौतरफा महंगाई की मार है तो वह मौन हैं। आज युवा कांग्रेस ने उन्हें नींद से जगाने का प्रयास किया है। 
<

Since Smriti Irani Ji disappeared on the streets, we've begun our search. pic.twitter.com/3twkO0Pfis

— Srinivas BV (@srinivasiyc) July 7, 2022 >
घरेलू रसोई गैस के दाम में बुधवार को 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। मई महीने से एलपीजी की दरें तीसरी बार बढ़ाई गई हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,053 रुपए हो गई है
Show comments

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

मणिपुर में भारी बारिश से 3,802 लोग प्रभावित, 883 घर क्षतिग्रस्त

बड़ी खबर, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता खत्म

UP : भाई ने बहन की हत्या कर घर में दफनाया शव, बदबू आने से खुला राज

भारत से वीजा की गारंटी नहीं मिलने पर एशिया कप को स्थानांतरित करने की PHF की धमकी

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान, किस सीट पर है नजर