वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों का लोकसभा से इस्तीफा

Webdunia
शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (14:12 IST)
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग नहीं माने जाने से नाराज वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा के पांचों  सदस्यों ने शुक्रवार को अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को अपने इस्तीफे सौंप दिए। 
 
लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस के नेता एम राजमोहन रेड्डी ने बताया कि उनके साथ पार्टी के अन्य सांसदों सुब्बा रेड्डी, मिधुन रेड्डी,  अविनाश रेड्डी और एस. प्रसादराव वेलगापल्ली ने शुक्रवार पूर्वाह्न श्रीमती महाजन को अपने इस्तीफे सौंप दिए।

राजमोहन रेड्डी के  अनुसार, उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि सरकार आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की उनकी मांग पर विचार नहीं कर  रही है। उनका भरोसा सरकार से उठ गया है, इसलिए वे विरोध में इस्तीफा दे रहे हैं।
 
वाईएसआर कांग्रेस ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नौ सीटें जीती थीं, लेकिन उसके तीन सांसद पार्टी छोड़कर तेलुगू देशम् पार्टी में  और एक तेलंगाना राष्ट्र समिति में शामिल हो गए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

क्या पाकिस्तान ने किया सीजफायर, भारतीय सेना ने बताया सच

प्रयागराज में जल प्रलय से 7 हजार बेघर, हर साल बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएं तो सिर्फ चेतावनी हैं

Live :उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से तबाही, लाइव अपडेट

सिंध का पानी आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब के भूजल को बचाने में सहायक हो सकता है : मुख्यमंत्री

अगला लेख