मोदी सरकार ने माना, जाकिर के भाषण अत्यंत आपत्तिजनक

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (08:31 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने विवादास्पद भारतीय इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के भाषणों को बेहद आपत्तिजनक बताया है। सरकार ने कहा है कि उसके भाषणों को लेकर उसके खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाएगी। नाइक के कुछ भाषणों से ढाका हमलावर कथित रूप से प्रेरित हुए थे।
 
नवनियुक्त सूचना और प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि गृह मंत्रालय नाइक के भाषणों का अध्ययन करेगा। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मीडिया में आ रहे उनके भाषण अत्यंत आपत्तिजनक हैं।
 
उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त से नाइक के भाषणों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। उन्होंने कहा कि मैंने मुंबई पुलिस आयुक्त से जांच करने (नाइक के भाषणों की) और रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
 
फडणवीस ने कहा कि नाइक के भाषण, उनके सोशल मीडिया एकाउंट, उनको धन प्राप्त होने के स्रोत (उनके द्वारा मुंबई में चलाई जाने वाली एक संस्था) सहित सभी की समीक्षा की जाएगी।
 
मुंबई में रहने वाले इस उपदेशक के क्रियाकलापों की समीक्षा के साथ ही भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भी निशाने पर लिया है क्योंकि उन्हें 2012 के एक वीडियो में 50 साल के इस उपदेशक के साथ मंच साझा करते हुए और सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने के लिए उसकी सराहना करते हुए दिखाया गया है। इस मुद्दे पर भाजपा एवं कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप लगाए गए।
 
दक्षिणी मुंबई के डोंगरी इलाके में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के बाहर सुरक्षा कर्मियों को एहतियाती कदम के तहत तैनात किया गया है। उन्हें नाइक के कथित घृणा भाषणों को लेकर बढ़ते विवाद के चलते के कारण तैनात किया गया है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

तो क्या थी भगदड़ की वजह? RPF की जांच रिपोर्ट को रेल मंत्रालय ने बताया भ्रामक

J&K : क्या खत्म हो गया राजौरी के बड्डल के 300 से ज्यादा परिवारों के लिए दुःस्वप्न, खुल गया रहस्यमयी बीमारी का राज

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

अगला लेख