जाकिर नाइक का भारतीय पासपोर्ट हो सकता है रद्द

Webdunia
शुक्रवार, 9 जून 2017 (17:30 IST)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के अध्यक्ष डॉ. जाकिर अब्दुल करीम नाइक को जारी भारतीय पासपोर्ट रद्द करने का कदम उठाया है। नाइक और उसकी एनजीओ पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एनआईए ने नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस प्राप्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है और 11 मई 2017 को भारत के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (इंटरपोल) एनसीबी को आवश्यक दस्तावेजों को भेज दिया है।
 
जानकारी के मुताबिक नाइक के पास पासपोर्ट नंबर Z2200757 है जो मुंबई में 13 मई, 2011 को जारी किया गया था। उसका पासपोर्ट 20 जनवरी 2016 को नवी मुंबई में नवीनीकृत हुआ था और एक नया पासपोर्ट उसके नाम नंबर Z3606623 में 10 साल की वैधता के साथ जारी किया गया था।
 
एनआईए ने 18 नवंबर 2016 को गृह मंत्रालय के आदेशों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 10, 13 और 18 के तहत अपनी मुंबई शाखा में नाइक के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। जाकिर नाइक के संगठन आईआरएफ को पहले से ही भारत सरकार द्वारा गैरकानूनी एसोसिएशन के रूप में घोषित किया गया है।
 
नाइक की बहन और सहयोगी से पूछताछ करने के बाद एजेंसी ने कहा कि उसकी वित्तीय लेन-देन की निगरानी रखी जा रही है। नाइक की करीब 10 कंपनियां हैं।साथ ही मुंबई और पुणे में उनकी 19 संपत्ति है, जिसमें नाइक ने 104 करोड़ रुपए का निवेश किया है। खबरों के मुतबिक जाकिर नाइक इस समय मलेशिया में है और वहां की नागरिकता प्राप्त करना चाहता है। इसके लिए उसने आवेदन भी कर रखा है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु भगदड़ केस में RCB और इवेंट कंपनी के 4 अधिकारी गिरफ्तार, विराट के खिलाफ शिकायत

राहुल गांधी फिर बोले, डोनाल्ड ट्रंप ने नरेन्द्र मोदी को मजबूर किया

कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में कोरोना के 30 नए मामले, कर्नाटक में एक की मौत

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

अगला लेख