वेंकैया बोले, क्या जाकिर नाइक भारतीय मुसलमानों का मुखिया है...

Webdunia
रविवार, 11 सितम्बर 2016 (15:42 IST)
हैदराबाद। विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बकवास करार देते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को उस पर धर्म की आड़ में आश्रय लेने के आरोप लगाए और आश्चर्य जताया कि क्या वह सभी भारतीय मुसलमानों का मुखिया है?
 
सू़चना और प्रसारण मंत्री ने यहां कहा कि क्या जाकिर नाइक सभी भारतीय मुसलमानों का मुखिया है? वह क्या बकवास कर रहा है। उसे खुद पर लगे आरोपों का जवाब देना होगा। मुसलमानों का उससे क्या लेना-देना है?
 
मुंबई में शनिवार को 4 पन्ने के खुले खत में नाइक ने सरकार से पूछा था कि डॉ. टेरर का तमगा हासिल करने के लिए वास्तव में उसने क्या किया है और अपने खिलाफ लगे आरोपों पर उसने तार्किक जवाब मांगा।
 
नायडू ने इस्लामिक प्रचारक के आरोपों को पूरी तरह बकवास करार दिया जिसमें उसने कहा था कि ये हमले केवल उस पर नहीं बल्कि पूरे भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हैं।
 
मंत्री ने कहा कि वह कुछ गलती करता है और फिर सरकार कुछ कार्रवाई करना चाहती है और वह धर्म की आड़ लेना चाहता है। नाइक के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यही तरीका है, नई तकनीक है। लोग अपराध करते हैं या गलतियां करते हैं और फिर वे धर्म या जाति, क्षेत्र या भाषा की आड़ लेने का प्रयास करते हैं ताकि वे अपनी गलतियों के लिए कुछ समर्थन हासिल कर सकें। 
 
मुंबई के आईआरएफ द्वारा संचालित पीस टीवी का संस्थापक नाइक उस समय सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के दायरे में आया, जब बांग्लादेश के एक अखबार ने खबर दी कि ढाका में 1 जुलाई 2016 को हुए आतंकवादी हमले का एक हमलावर उसके भाषणों से प्रेरित था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

फिर बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की दोटूक, सिंधु जल संधि पर नहीं होगी कोई बात

Chardham Yatra : दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं के ऑडिट का दिया आदेश

अगला लेख