भारत लौटने को तैयार भगौड़ा जाकिर नाइक, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी यह शर्त

Webdunia
गुरुवार, 9 मई 2019 (23:35 IST)
नई दिल्ली। इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट अगर यह आश्वासन दे कि दोषी ठहराए जाने तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो वह भारत वापस आने को तैयार है।
 
नाइक 2016 में भारत से भाग गया था और फिलहाल मलेशिया में रह रहा है। मलेशिया सरकार ने उसे स्थायी निवासी का दर्जा दे रखा है।
 
'द वीक' पत्रिका को दिए साक्षात्कार में नाइक ने कहा कि उसे न्यायिक व्यवस्था में विश्वास है, लेकिन यह आज की तुलना में पहले ज्यादा बेहतर थी।
 
नाइक ने कहा कि भाजपा सरकार के आने से पहले आप सरकार के खिलाफ बोल सकते थे और आपको न्याय मिलने की संभावना 80 प्रतिशत तक होती थी। आज के समय में यह संभावना 10 से 20 प्रतिशत है।
 
इस्लामिक प्रचारक ने कहा कि इसके अलावा अगर हम इतिहास देखें तो आतंक के आरोपों का सामना करने वाले 90 प्रतिशत से अधिक मुसलमानों को 10 से 15 साल में बरी किया गया। लिहाजा मुझे भी औसतन 10 साल के लिए जेल में डाला जा सकता है। इससे मेरा पूरा अभियान बाधित होगा, ऐसे में मैं यह बेवकूफी क्यों करूं। नाइक ने कहा कि अगर एनआईए चाहती है तो वह उससे मलेशिया में पूछताछ कर सकती है।
 
जब उससे न्याय का आश्वासन पर मिलने पर भारत लौटने के बारे में पूछा गया तो नाइक ने कहा कि अगर भारत का उच्चतम न्यायालय आश्वासन देता है कि डॉक्टर जाकिर नाइक आए, उसे दोषी ठहराए जाने तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तो ही मैं भारत वापस आऊंगा।
 
जाकिर नाइक का नाम 1 जुलाई 2016 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक कैफे में हुए आतंकी हमले के बाद उछला था, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उस पर आरोप लगाए थे। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के उस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

मणिपुर में भीषण बाढ़ के कहर से हजारों लोग प्रभावित और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 4 लाख लोग प्रभावित, अब तक 10 की मौत

यूक्रेन के हमले से भड़का रूस, क्या परमाणु हमला करेंगे पुतिन?

नासिक त्र्यंबकेश्वर में अगले साल 31 अक्टूबर से सिंहस्थ कुंभ मेला, तैयारियों को लेकर क्या बोले सीएम फडणवीस?

अगला लेख