'एक नेता, एक परिवार' से फैला भ्रष्टाचार

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2011 (15:47 IST)
FILE
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए ‘एक नेता, एक परिवार’ केन्द्रित राजनीति को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि जब तक जनता ऐसे दलों को खारिज नही कर देती, भ्रष्टाचार पर काबू नहीं पाया जा सकता।

सिंह ने भ्रष्टाचार और इस पर नियंत्रण के लिए ‘मजबूत लोकपाल’ के गठन की मांग को लेकर देश की राजनीति में पैदा हुई हलचल के बारे में कहा कि जब तक ‘एक नेता, एक परिवार’ केंद्रित राजनीति खत्म नही होती, भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश संभव नही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूत लोकपाल के पक्ष में है। इससे निश्चित रुप से सत्ता शीर्ष पर व्याप्त भ्रष्टाचार में कमी आएगी। इसके लिए जनता को जागरुक किए जाने के साथ ही जन प्रतिनिधित्व कानून में भी बदलाव की आवश्यकता है।

सिंह ने किसी दल विशेष का नाम लिए बिना कहा कि सत्तर के दशक की शुरुआत से अब तक के राजनीतिक परिदृश्य को देखने से यह बात साफ हो जाती है कि देश और प्रदेशो की राजनीति में ‘एक नेता, एक परिवार’ केन्द्रित राजनीतिक दलों के बढ़ते प्रभाव के साथ भ्रष्टाचार और घोटालों का आकार बढ़ता गया, वरना एक ही मामले में 'टूजी स्पेक्ट्रम' में पौने दो लाख करोड़ रुपए के घोटाले की बात कोई सोच भी नही सकता था।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि छठवें दशक के उत्तरार्ध तक कांग्रेस पार्टी में भी स्थिति भिन्न थी और उसमें पंडित नेहरू के बराबर कद के नेता भले ही न रहे हों, उनके सामने बोल सकने वाले नेताओं की कमी नहीं थी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश