एलपीजी, केरोसीन के दाम में बढ़ोतरी पर रोक

Webdunia
बुधवार, 2 जुलाई 2014 (21:30 IST)
FILE
नई दिल्ली। सरकार ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश व केरल राज्य में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में वृद्धि पर बुधवार को रोक लगा दी। स्थानीय शुल्कों के चलते इन राज्यों में रसोई गैस महंगी हो गई थी।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने आज इस आशय का आदेश जारी किया। इसके अनुसार राज्य विशेष शुल्कों को लेकर राज्य सरकारों के साथ लंबित परामर्श के मद्देनजर एलपीजी व केरोसीन के दाम में वृद्धि रोक दी जाए। आधिकारिक बयान के अनुसार हालांकि जिन राज्यों में कीमतें घटी हैं वहां इसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रवेश शुल्क तथा चुंगीकर आदि के चलते इन राज्यों में एलपीजी के दाम बढ़े थे। केरल में रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 4.50 रुपए प्रति सिलेंडर, कर्नाटक में तीन रुपए, मध्यप्रदेश में 5.50 रुपए तथा उत्तरप्रदेश में एक रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा था।

इसी तरह हरियाणा व उत्तरप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत बिकने वाले केरोसीन की कीमत क्रमश: 2 पैसे व 8 पैसे बढ़ी थी। वहीं दूसरी ओर राज्य शुल्कों में कमी के चलते असम में एलपीजी सिलेंडर 9.50 रुपए, बिहार में 1.50 रुपए तथा महाराष्ट्र में 3 रुपए प्रति सिलेंडर सस्ता हो गया है।

इसी तरह महाराष्ट्र में पीडीएस के तहत बिकने वाले केरोसीन में 11 पैसे प्रति लीटर तथा नवी मुंबई में 1.32 रुपए प्रति लीटर कमी आई है। केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क तथा राज्य सरकारों के वेट या ब्रिकी कर के अलावा कुछ राज्यों में प्रवेश शुल्क व चुंगीकर जैसे अनेक स्थानीय कर लगाए जाते हैं।

सरकारी बयान में कहा गया है, यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ राज्यों की राजस्व मांग देशभर के उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं बन जाए, सरकार ने 24 जुलाई 2014 को राज्य विशेष लागत (एसएससी) लागू की थी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

MP : ​पहली बार पचमढ़ी के राजभवन में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट, जानें क्या है इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख