असम में कांग्रेस को मिल रहे समर्थन से डर गए हैं CM हिमंत

जयराम रमेश का आरोप, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पटरी से उतारने की कोशिश

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (00:58 IST)
  • जोरहाट में यात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • यात्रा को पटरी से उतारने की कोशिश : रमेश
  • कहा- यात्रा को मिले जनसमर्थन से घबराए सीएम
Congress Bharat Jodo Nyaya Yatra News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि लोगों की प्रतिक्रिया से घबराए असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा राज्य में राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं।
 
उन्होंने दावा भी किया कि असम के मुख्यमंत्री प्रदेश में यात्रा को लेकर कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से घबरा गए हैं और बौखला गए हैं। रमेश ने कहा कि यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छह और दिन राज्य में जारी रहेगी।
 
उन्होंने यात्रा के माजुली द्वीप पर पहुंचने के बाद कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि असम के मुख्यमंत्री पिछले दो दिन से राज्य में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से परेशान और घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि असम के विविध समाज के सभी वर्गों और सभी आयु समूहों के लोग राहुल का ‘उत्साहपूर्वक स्वागत’ कर रहे हैं।
 
उन्होंने इस पोस्ट के साथ ही सरमा की टिप्पणियां भी साझा कीं कि कांग्रेस मुस्लिमों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही है और राज्य में भाजपा नीत सरकार के तहत की गई प्रगति के कारण मुस्लिम महिलाएं तक कांग्रेस की रैलियों में नहीं आईं। सरमा ने बृहस्पतिवार को प्रेस से बातचीत में यह टिप्पणी की थी।
 
जोरहाट में एफआईआर : इस बीच, असम पुलिस ने बृहस्पतिवार को जोरहाट शहर में यात्रा के निर्धारित मार्ग में परिवर्तन करने के आरोप में यात्रा तथा उसके मुख्य आयोजक केबी बायजु के खिलाफ स्वत: संज्ञान प्राथमिकी दर्ज की। राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की 6,713 किलोमीटर की यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और यह 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
<

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' नॉर्थ ईस्ट से निकाली गई..

क्योंकि यहां की संस्कृति और भाषा की रक्षा करना हिंदुस्तान के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।

BJP-RSS चाहती है कि हिंदुस्तान के प्रदेशों को दिल्ली से चलाया जाना चाहिए, देश में एक भाषा हो, एक लीडर हो..

लेकिन हमारा मानना है कि असम… pic.twitter.com/F73LpX6QfV

— Congress (@INCIndia) January 19, 2024 >
सड़कों पर चलने के लिए परमिट : असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने उन नियमों को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाया जो 'सड़कों पर चलने के लिए कई प्रकार के परमिट' लेने को आवश्यक बनाते हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक भावनाओं के खिलाफ बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का असम चरण फिलहाल जारी है।
 
बोरा ने कहा कि यात्रा के मुख्य आयोजक केबी बायजू इसका मार्ग तय करने की योजना बनाने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। बायजू के खिलाफ बृहस्पतिवार को जोरहाट शहर में अनुमत मार्ग से कथित तौर पर हटने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यात्रा के राज्य में दूसरे दिन द्वीपीय जिले माजुली से गुजरने के दौरान बोरा ने कहा कि केबी बायजू का यात्रा मार्ग से कोई लेना-देना नहीं है। हमने रूट तय किया और अनुमति के लिए पुलिस पोर्टल पर आवेदन किया।
 
बोरा ने मार्च के लिए कई परमिट हासिल करने के पीछे के औचित्य पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर चलने के लिए कितनी तरह की अनुमति की आवश्यकता है? यह एक लोकतंत्र है और सभी को समान अधिकार हैं। कोई भी सड़कों का इस्तेमाल अपनी निजी संपत्ति के रूप में नहीं कर सकता। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि यात्रा के लिए पार्टी को कितनी अनुमति लेनी होंगी। बसों सहित विभिन्न प्रकार के वाहन इसका हिस्सा हैं।
 
उन्होंने कहा कि लोगों की अचानक उमड़ी भीड़ के कारण कुछ लोग गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। यात्रा और उसके मुख्य आयोजक के खिलाफ जोरहाट सदर पुलिस स्टेशन में स्वत: संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। यात्रा का हिस्सा रहे विपक्ष के नेता देवब्रत सैकिया ने आरोप लगाया था कि प्राथमिकी यात्रा से पहले अनावश्यक बाधाएं पैदा करने की एक चाल थी। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

F-35 जेट की मरम्मत के लिए ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम केरल पहुंची

कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी ने किया जंगल सफारी, 'एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 1000 से अधिक पौधारोपण

जिम ट्रेनर ने की छात्रा से छेड़छाड़, पीड़िता ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

झांसी रेलवे स्टेशन पर दर्द से कराह रही थी महिला, सेना के डॉक्टर ने कराई डिलिवरी

अगला लेख