कुलदीप सिंह सेंगर अपहरण और बलात्कार मामले में दोषी करार

Webdunia
सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (15:16 IST)
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने  भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव बलात्कार और अपहरण मामले में दोषी करार दिया है। इस मामले में सहआरोपी शशि को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। कोर्ट ने सजा ऐलान नहीं किया है। बलात्कार मामला सामने आने के बाद भाजपा ने कुलदीप सेंगर को निष्कासित कर दिया था।  
 
भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में मुख्य आरोपी है। पुलिस के अनुसार सेंगर और उसके साथियों ने 2017 में नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के करीब ढाई साल बाद तीस हजारी कोर्ट में 10 दिसंबर को सुनवाई पूरी हुई। इस दौरान हुए घटनाक्रमों के चलते पीड़ित एम्स में भर्ती है। उसके पिता-चाची-मौसी की मौत हो चुकी है, जबकि चाचा जेल में है।
 
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले को लखनऊ से दिल्ली कोर्ट ट्रांसफर हुआ था। 5 अगस्त से रोजाना बंद कमरे में सुनवाई हो रही थी। इस दौरान अभियोजन पक्ष के 13 गवाहों और बचाव पक्ष के 9 गवाहों से जिरह हुई। पीड़ित का बयान दर्ज करने के लिए एम्स में स्पेशल कोर्ट बनाया गया था।

सम्बंधित जानकारी

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध को दर्शाती बॉलीवुड फिल्में

कारगिल युद्ध में शहीद हुए भाई को कारगिल की चोटियों से नमन

राजस्थान के स्कूल में 7 मासूमों की मौत का दोषी कौन, हादसे पर गरमाई सियासत?

कारगिल विजय दिवस पर मोदी और राजनाथ ने दी श्रद्धांजलि, अद्वितीय साहस को किया याद

क्या महाराष्‍ट्र में मंत्रियों को सता रहा है जासूसी का डर, रोहित पवार के दावे पर बवाल

अगला लेख