केजरीवाल के निशाने पर अब दिल्ली के उपराज्यपाल...

Webdunia
गुरुवार, 17 जुलाई 2014 (11:02 IST)
FILE
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली के उपराज्यपाल भाजपा को सरकार बनाने के लिए बुला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा यह न्योता स्वीकार कर लेगी। दिल्ली में गत पांच महीने से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है।

केजरीवाल ने ट्विट कर कहा कि अगर दिल्ली के उपराज्यपाल भाजपा को नहीं बुलाएंगे तो अनके साथ क्या होगा? क्या उनका हश्र भ‍ी अन्य राज्यपालों की तरह नहीं होगा?

उन्होंने कहा कि देखना यह है कि क्या उपराज्यपाल भाजपा को नहीं बुलाने की हिम्मत दिखा पाएंगे? वह अपनी कुर्सी बचाएंगे या संविधान।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को सरकार बनाने के लिए बुलावा देना विधायकों की खरीदी को बढ़ावा देने की तरह है।

दूसरी तरफ केजरीवाल के दावे पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सवाल उठाते हुए कहा ‍कि अगर उनका दावा गलत निकला तो क्या वह माफी मांगेंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास