जब मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं सांसद...

Webdunia
मंगलवार, 22 जुलाई 2014 (12:47 IST)
FILE
नई दिल्ली। लोकसभा में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, लोक कलाओं तथा विलुप्त होने की कगार पर पहुंची भाषाओं के संरक्षण एवं पुनरूद्धार के संबंध में संस्कृति मंत्री श्रीपद नाइक के जवाब से सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उनसे (मंत्री) हर प्रदेश के सदस्य को बुलाकर चर्चा करने को कहा।

लोकसभा में अनुप्रिया पटेल, के वी थामस, शशि थरूर एवं अन्य सदस्यों ने सरकार से सवाल पूछा था। हालांकि सदस्य मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।

इस पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, 'संस्कृति से कहीं न कहीं संस्कार प्रभावित होते हैं। इस बारे में काफी सदस्यों ने रूचि दिखाई है। माननीय मंत्रीजी हर प्रदेश के सदस्यों को बुलाकर उनसे चर्चा करें।'

अनुप्रिया पटेल ने चुनार किला के संरक्षण और कजरी लोक गीत परंपरा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल की जानकारी मांगी थी।

संस्कृति मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि सरकार के पास योजनाएं हैं। इन योजनाओं के तहत सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की पहल की जाती है। इस संबंध में सदस्य के प्रस्ताव पर अधिकारियों को बुलाकर उनके समक्ष चर्चा की जाएगी। अनुप्रिया पटेल हालांकि मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई।

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के बारे में केवी थॉमस के पूरक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि किसी भी देश के विकास में संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत विविधताओं से भरा देश है और हम विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में पहल कर रहे हैं। देश में 7 सांस्कृतिक केंद्र है और वे अच्छे से काम कर रहे हैं। अगर सदस्य का कोई प्रस्ताव है, तो वह भेज दें। थामस भी मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।

शशि थरूर ने कहा कि भाषा संस्कृति की वाहक होती है। देश में कई ऐसी भाषाएं हैं जो विलुप्त होने के कगार पर हैं। इसके संरक्षण के लिए क्या पहल की गई है। इसके जवाब में संस्कृति मंत्री ने कहा कि मंत्रालय काफी काम कर रहा है, जो विभिन्न योजनाओं के तहत है। गुरु शिष्य परंपरा, मेला का आयोजन से लेकर लोक कलाओं के संरक्षण के प्रयाय किए जा रहे हैं। सदस्यों ने हालांकि कहा कि यह सवाल का जवाब नहीं है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक