झुलसा रही है गर्मी, राजस्थान में 45 डिग्री...

Webdunia
गुरुवार, 1 मई 2014 (14:02 IST)
FILE
गर्मी के मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। समूचे उत्तर भारत सहित राजधानी दिल्ली में भी अब गर्मी झुलसाने लगी है। दिल्ली में बुधवार को अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी में गुरुवार के भी इतना ही गर्म रहने की भविष्यवाणी की है। जबकि राजस्थान के गंगानगर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मंगलवार को दिल्ली का तापमान 2010 के बाद 29 अप्रैल को दर्ज सबसे ज्यादा तापमान था। इस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी जयपुर में सभी स्कूलों का समय पहली मई से सुबह से करने के निर्देश जारी कर दिए गए है।

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। झारखंड के गिरिडीह में पारा 46 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 42 डिग्री दर्ज किया गया।

गर्मी ने ली 3 लोगों की जान... पढ़ें अगले पेज पर...


उड़ीसा की कोल नगरी तलचर में तापमान 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। यहां के मयूरभंज जिले में बुधवार को लू लगने से एक व्यक्ति मौत हो गई और इसी के साथ यहां गर्मी से मरने वालों की संख्या तीन हो गई।

पंजाब और हरियाणा में तपिश जारी रही और दोनों प्रदेशों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार जिले में बुधवार को तापमान 43.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह अहमदाबाद में तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया।
Show comments

जरूर पढ़ें

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

वित्त वर्ष में शेयर मार्केट ने दिया 5 फीसदी रिटर्न, मार्च में कैसी रही बाजार की चाल?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, कल मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाई जाएगी ईद

कुल्लू में बड़ा हादसा, मणिकर्ण में गाड़ियों पर गिरा पेड़, 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने IAS आनंद बर्द्धन

अमित शाह का लालू यादव पर तंज, गायों का चारा भी खा लिया