तमाशा है राहुल का भट्टा परसौल जाना

Webdunia
मंगलवार, 5 जुलाई 2011 (16:03 IST)
FILE
उत्तरप्रदेश के भट्टा परसौल गांव की राहुल गांधी की दूसरी यात्रा को भाजपा ने 'राजनीतिक तमाशा' बताते हुए कहा कि अगर कांग्रेस किसानों की इतनी ही हितैषी है तो उसे जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक संसद में लाना चाहिए।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथसिंह ने कहा कि यह सब राजनीतिक नौटंकी है। आप इसे राजनीतिक स्टंट भी कह सकते हैं। इसके अलावा यह कुछ नहीं है। सिंह ने कहा कि यह प्रस्तावित संशोधन विधेयक संसद में जल्दी लाना संप्रग सरकार की जिम्मेदारी है जिसकी अगुवाई कांग्रेस कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2007 से इस विधेयक को दबाए बैठी है। अगर वह किसानों की मदद ही करना चाहती है तो वह विधेयक लाए। भाजपा पहले ही कह चुकी है कि वह किसानों को लाभ पंहुचाने वाले संशोधनों का समर्थन करेगी। वह संसद के दोनों सदनों से इसे पारित कराने में सरकार को सहयोग देगी।

राहुल भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान आंदोलन का केन्द्र बने इन गांवों में दो महीना पहले गए थे। तब उन्हें मध्यरात्रि को गिरफ्तार किया गया था।

उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को राजनीतिक चुनौती देने के इरादे से वह आज सुबह फिर भट्टा परसौल पहुंचे। प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से कहा, मतदाता सूची पुनरीक्षण में थोड़ी देर कर दी

कठुआ में भारी बारिश, पटरी से उतरी मालगाड़ी

पुल हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा सरकार पर निशाना, बताया अक्षमता और लापरवाही

LIVE: बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोला इलेक्शन कमीशन?

वोटर लिस्ट मामले में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, भाजपा सेल की तरह काम कर रहा है EC