दबाव का परिणाम था 'बलात्कार पीड़िता का नाम'

Webdunia
रविवार, 6 जुलाई 2014 (15:48 IST)
FILE
नई दिल्ली। संसद में तत्कालीन गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा अपने बयान में भंडारा बलात्कार पीड़िताओं का नाम लेना मंत्रालय के अधिकारियों पर काम के भारी दबाव का परिणाम था जिन्होंने यह बयान तैयार किया था और यह कानून के खिलाफ नहीं था। गृह मंत्रालय ने जांच के बाद यह बात कही है।

मंत्रालय के अधिकारियों के स्पष्टीकरण से शिंदे संतुष्ट नहीं थे जिन्हें 1 मार्च 2013 को राज्यसभा में उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने भंडारा बलात्कार घटना के संबंध में पीड़िताओं के नाम का उल्लेख कर दिया था।

राज्यसभा में विपक्ष के तत्कालीन नेता अरुण जेटली के हस्तक्षेप के बाद इसे बयान से हटा दिया गया था।

मंत्रालय के अधिकारियों के स्पष्टीकरण पर उन्होंने लिखा था कि मैं अपनी नाखुशी प्रकट करता हूं। गृह मंत्रालय ने अधिकारियों की इस त्रुटि के संबंध में कोई औपचारिक जांच नहीं कराई थी।

तत्कालीन गृह सचिव आरके सिंह ने संबंधित अधिकारियों से महज स्पष्टीकरण मांगा था जबकि शिंदे ने इस मामले की जांच कराने को कहा था। (भाषा)

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन