दिल्ली में 'आप' के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 28 जुलाई 2014 (12:37 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीनगर में आम आदमी पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पर आरोप है कि ये बिना इजाजत पोस्टर लगा रहे थे।

दिल्ली में आगामी विधानसभा के मद्देनजर अभी से ही अरविन्द केजरीवाल ने रैली का आयोजन कर भाजपा को ललकारा है। इसके लिए पार्टी दिल्ली में चुनाव कराने के लिए 3 अगस्त को शाम 3 बजे जंतर-मंतर पर रैली करने वाली है, लेकिन इस रैली के पोस्टर लगाने के कारण पुलिस ने 4 आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस रैली से संबंधित काफी पोस्टर दिल्ली में लगाए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर इलाके से आप के 4 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उन पर बिना इजाजत के पोस्टर लगाने का आरोप है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर आप का कहना है कि पोस्टर लगाना कौन-सा अपराध है। पूरी दिल्ली भाजपा के पोस्टर और बैनरों से अटी पड़ी है, आप ने पोस्टर लगा दिए तो कौन-सा अपराध हुआ है। क्या आप पोस्अर नहीं लगा सकती है।

इस पर भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बिना इजाजत के पोस्टर लगाना अपराध है। इसके लिए कोर्ट में मामला चलता है।

गौरतलब है कि अरविन्द केजरीवाल दिल्ली में दोबारा चुनाव की मांग कर बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाकर एक बार फिर सत्ता पर कब्जे का सपना देख रहे हैं। उनकी पार्टी ने दिल्ली की सियासत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ही हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में शामिल न होने का फैसला किया है। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

स्पेन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री गुइलोट से की अहम बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा, एमपी को क्या होगा लाभ?

निमिषा प्रिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोली सरकार?