नतीजे उम्मीदों के अनुरूप नहीं : भाजपा

Webdunia
मंगलवार, 16 सितम्बर 2014 (14:33 IST)
नई दिल्ली। उप-चुनावों में हार का सामना कर रही भाजपा ने कहा कि कुछ स्थानों के नतीजे उसकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं हैं और जनता ने स्थानीय मुद्दों पर मतदान किया है। पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कई स्थानों पर हमें विजय मिली है और कुछ पर हार।

चुनाव परिणाम हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हैं। ये उप-चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि  पार्टी के लिए एक अच्छी खबर यह है कि पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है। शाहनवाज ने कहा कि इन उप-चुनावों को राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय चुनावों के रूप में नहीं देखना चाहिए क्योंकि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े गए हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के चुनाव अगले महीने होने हैं।

मतगणना के रूझानों के अनुसार भाजपा को राजस्थान और उत्तरप्रदेश में बड़ा झटका लगा है। राजस्थान विधानसभा की चार में से केवल एक सीट पर उसे जीती मिली है। उत्तरप्रदेश में 11 में से 9 पर सपा आगे है और भाजपा केवल दो पर। गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा 9 में से केवल 6 ही जीत पाई और कांग्रेस दो जीत कर एक पर आगे है।  (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक