Hanuman Chalisa

नरोदा कांड के आरोपियों की रिहाई संविधान की हत्या : शरद पवार

Webdunia
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (20:26 IST)
Sharad Pawar on the decision of Naroda Gam: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने 2002 के नरोदा गाम दंगा मामले में सभी 67 अभियुक्तों को बरी किए जाने को शुक्रवार को कानून के शासन और संविधान की हत्या करार दिया।
 
उपनगरीय घाटकोपर में राकांपा के कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में ‘लू’ लगने से लोगों की मौत के लिए महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और न्यायिक जांच की मांग की।
 
गुजरात की एक अदालत ने 2002 में गोधरा ट्रेन आगजनी की घटना के बाद अहमदाबाद के नरोदा गाम इलाके में हुए दंगे के दौरान 11 मुसलमानों की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को सभी जीवित 67 आरोपियों को बरी कर दिया। पवार ने कहा कि कानून के शासन और संविधान की हत्या कर दी गई है। यह फैसले से साबित हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि देश में कट्टरवाद बढ़ रहा है और हमें सतर्क रहने की जरूरत है। हमें किसी भी कीमत पर इसके खिलाफ लड़ना होगा। रांकपा प्रमुख ने खारघर में लू लगने से हुई मौतों के मामले में 16 अप्रैल के पुरस्कार सम्मान समारोह के आयोजन में एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया।
 
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा जांच से मामले में जवाबदेही तय की जा सकती है। पवार ने भाजपा पर विपक्ष के खात्मे को लेकर सत्ता के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, भाजपा मुख्यालय में बोले PM मोदी

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार के वैभव सूर्यवंशी का एशिया कप में कमाल, 32 गेंदो में जड़ा शतक

चेन्नई में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

अगला लेख