पहले अंग्रेजी, फिर हिन्दी में पूछा सवाल

Webdunia
गुरुवार, 24 जुलाई 2014 (15:52 IST)
FILE
नई दिल्ली। केरल के पलक्कड से माकपा के सांसद एमबी राजेश ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेल मंत्रालय से संबंधित सवाल हिन्दी में पूछा और कहा कि पूर्व में अंग्रेजी में पूछने पर फायदा नहीं हुआ, शायद हिन्दी में पूछने पर कुछ फायदा हो जाए।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान राजेश ने कहा कि पलक्कड रेल कोच फैक्टरी के बारे में वे पिछले 5 वर्षों से सवाल पूछते रहे हैं। अंग्रेजी में सवाल पूछने के कारण शायद उन्हें फायदा नहीं हुआ।

गुरुवार को वे हिन्दी में सवाल पूछ रहे हैं, शायद कुछ फायदा हो जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के संबंध में शिलान्यास के अलावा कुछ नहीं हुआ है। इस बारे में मंत्रीजी पहल करें।

रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि केरल के सदस्यों को मुझसे कुछ शिकायत थी। मैंने उनसे कहा है कि इस बारे में चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्य ने जो बात उठाई है, उसके बारे में वे जल्द से जल्द कुछ करेंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक