पाक जेलों में 620 भारतीय बंद

Webdunia
गुरुवार, 21 मार्च 2013 (16:54 IST)
FILE
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान की जेलों में करीब 620 भारतीय बंद हैं। इनमें 220 आम भारतीय हैं, जबकि 400 भारतीय मछुआरे है ं। इनमें से एक ने अपनी सजा पूरी कर ली है।

विदेश राज्यमंत्री ई. अहमद ने आज राज्यसभा को बताया कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीयों को शीघ्र वाणिज्य दूतावास की सहायता प्रदान करने के लिए उनके मामले नियमित रूप से वहां की सरकार के समक्ष उठाता है। उन बंदियों की रिहाई और वापसी के मामले भी पाक सरकार के साथ उठाए जाते हैं, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है और जिनकी भारतीय नागरिकता की भी पुष्टि हो चुकी है।

उन्होंने अंबिका सोनी के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सरकार के प्रयासों के चलते पाकिस्तान ने वर्ष 2012 में 677 भारतीय मछुआरों को और वर्ष 2013 में अब तक चार भारतीय नागरिकों और सात मछुआरों को रिहा किया है।

अहमद ने वी. मैत्रेयन के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि समय-समय पर श्रीलंका की नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर कथित हमले करने और उन्हें बंदी बनाने की खबरें मिलती हैं। श्रीलंका के प्राधिकारियों का कहना है कि ये गिरफ्तारियां श्रीलंकाई जल क्षेत्र में की गईं। वहां की नौसेना ने मछली पकड़ने वाली भारतीय नौकाओं पर गोलीबारी या हमले करने के आरोप से इनकार किया है। (भाषा)

Show comments

कौन थे रजाकार, कैसे सरदार पटेल ने भैरनपल्ली नरसंहार के बाद Operation polo से किया हैदराबाद को भारत में शामिल?

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में बंजारुमाले गांव में हुआ 100 प्रतिशत मतदान

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

प्रवेश द्वार पर बम है, जयपुर हवाई अड्‍डे को उड़ाने की धमकी

दिल्ली में देशी Spider Man और उसकी Girlfriend का पुलिस ने काटा चालान, बाइक पर झाड़ रहा था होशियारी

बहू को हुआ सास से प्‍यार, पति के साथ नहीं सोने देती है, सास हुई परेशान

UP के डिप्टी सीएम मौर्य बोले, एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है कांग्रेस

धनंजय सिंह को मिली इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

कौन है जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया फलाहारी बाबा, क्‍या था मामला?

कांग्रेस का दावा, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दिखा भाजपा का पाखंड