बर्धन ने माकपा पर हमला बोला

Webdunia
गुरुवार, 19 नवंबर 2009 (01:23 IST)
FILE
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता एबी बर्धन ने माकपा पर वस्तुत: हमला बोलते हुए चुनावों में वाम दलों की हार का दोष उसके मत्थे मढ़ दिया। बर्धन ने कहा कि अब समय आ गया है कि मार्क्‍सवादी इस रूझान को बदलें और खोई हुई जमीन को वापस हासिल करने की कोशिश करें।

बर्धन ने करन थापर को ‘इंडिया टु नाइट’ कार्यक्रम में दिए गए इंटरव्यू में कहा कि माकपा वाम मोर्चा का अग्रणी साझेदार है और हाल के चुनावों में हुई हार यह सोचने के लिए मजबूर करती है कि पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के प्रतिकूल क्या चीज गई।

बर्धन ने कहा कि सबसे बड़े वाम दल माकपा को इस हार की प्रमुखता से जिम्मेदारी लेनी चाहिए और खोई हुई जमीन को वापस हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आम चुनावों के समय से ही वाम दलों को हो रहा नुकसान देश के समूचे वाम आंदोलन के लिए गंभीर झटका है। बर्धन ने कहा कि हाल के चुनावों में काफी गंभीर झटका लगा है। वस्तुत: पूरे वाम आंदोलन को झटका लगा है।

उन्होंने कहा कि वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ जो विरोध शुरू हुआ, अब वह आम तौर पर वाम विरोधी या वामपंथी विरोधी आंदोलन बन गया है। यह काफी खतरनाक रूझान है।

भाकपा नेता ने कहा कि उनकी बात ममता बनर्जी की नीतियों और कार्यक्रमों का समर्थन नहीं है क्योंकि वे नीतियाँ और कार्यक्रम क्या हैं, जनता को पता नहीं है और मुझे यकीन है कि ममता को खुद भी नहीं पता है। बर्धन ने कहा कि चुनाव परिणाम वाम और राज्य सरकार के प्रदर्शन के खिलाफ दिए गए वोट थे और इस बात के भी खिलाफ कि उन्हें क्या नहीं करना चाहिए था या उन्होंने क्या किया।

उन्होंने सीटों की संख्या में आई गिरावट पर चिन्ता व्यक्त की। साथ ही कहा कि वामपंथी खुद को सुधारने में सक्षम हैं। यदि गलतियों को सुधार लिया जाए तो वाम मोर्चे का प्रदर्शन अच्छा हो सकता है।

बर्धन ने कहा कि यदि इस बात का अहसास है कि जो गलत हुआ, उसे सुधारने की जरूरत है। यदि अहसास हो कि जनता के साथ किसी का व्यवहार और जीवन शैली और अभिमान को छोड देना है तो जनता वाम के साथ अभी भी है क्योंकि वाम मोर्चा के पास कार्यक्रम है और उसने पश्चिम बंगाल में काफी कुछ अच्छा किया है। उन्होंने पार्टी तंत्र के निचले और मध्यम स्तर पर भ्रष्टाचार को स्वीकार किया।

भाकपा नेता ने कहा कि सबसे बड़े वाम दल के रूप में माकपा को प्रमुखता से हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और खोई हुई जमीन वापस लाने के लिए काम करना चाहिए। मैं मानता हूँ कि माकपा नेता शीर्ष स्तर पर बेहतरीन कोशिश कर रहे हैं। वे चिन्तित हैं। यही सोच नीचे भी होनी चाहिए।

यह पूछने पर कि क्या माकपा नेतृत्व जनता से दूर हो गया है? बर्धन ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है। हमारे सभी लोग जनता से दूर हो गए और मैं सभी को दोषी ठहराऊँगा।

उन्होंने बड़े साझेदार को नहीं सुधारने के लिए माकपा के साझेदारों भाकपा, आरएसपी और फारवर्ड ब्लाक को भी दोषी माना लेकिन कहा कि मैं ऐसा नहीं लगने देना चाहता कि हमीं हैं जो हर बार सुधारने की कोशिश कर रहे हैं और वही हैं जो हर बार सुधरने से मना कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव निर्धारित समय सीमा से पहले कराने के बारे में बर्धन ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ जैसी अभेद्य सुरक्षा में कावड़ यात्रा, 7 जिलों में 11000 कैमरों की डिजिटल सेना, भीड़ का मैप तैयार

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?