भारत के प्रमुख उद्योगपति

वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2011 (11:56 IST)
वर्तमान में जहां दुनिया भर की अर्थव्यवस्था स्थायित्व प्राप्त करने के लिए जूझ रही है, वहीं भारत को आर्थिक रूप से मजबूत देश कहा जा रहा है। 2008 की मंदी से जिन देशों की अर्थव्यवस्थाओं से मजबूती से मुकाबला किया, उनमें भारत का नाम अग्रणी रहा।

विशषज्ञों के अनुमान के मुताबिक आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था के पटल पर भारत की धूम होगी। भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में यहां के उद्योगपतियों ने अहम भूमिका निभाई है। जानते हैं देश के प्रमुख उद्योगपतियों के बारे में।

मुकेश अंबानी


FILE
मुकेश अंबानी भारत के सबसे सफल उद्योगपति होने के साथ ही लगभग 43 अरब डॉलर की निजी संपत्ती के साथ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर आदमी। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी का 27 मंजिलों वाला नया घर 'अंतिला' दुनिया का सबसे महंगा घर है। इसकी कीमत 4500 करोड़ रुपए बताई जाती है।

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की साख पूरी दुनिया में है। मुकेश अंबानी न केवल भारत के बल्कि विश्व के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार हैं।

अनिल अंबानी


मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल 13.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में शुमार किए जाते है। वे रिलायंस अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप के अध्यक्ष हैं। साल 2010 के आंकड़ों के अनुसार वे 13.7 अरब डॉलर की निजी संपत्ति के साथ चौथे सबसे अमीर भारतीय हैं।

FILE
अपने बड़े भाई के नक्शे कदम पर चलते हुए वे भी पॉली हिल में आलीशान घर बनवा रहे हैं। संपत्ति को लेकर दोनों भाईयों में चली तकरार में दोनों को ही फायदा हुआ। अनिल की कंपनी के आईपीओ ने शेयर बाजार में ऐसा तांडव मचाया था कि अच्छे अच्छों की रूह कांप गई थी। अनिल अंबानी को शेयर बाजार का बड़ा खिलाड़ी माना जाता है।

रतन टाटा


भारत के सबसे पुराने और सफल औद्योगिक घराने में शुमार किए जाने वाले टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने इस कंपनी को नए मुकाम पर पहुंचाया है। स्टील, टेलिकॉम, कार, सॉफ्टवेअर, नमक, चाय आदि जिस भी उत्पाद के साथ टाटा का नाम जुड़ जाता है वह हमेशा टॉप पर ही आता है।

FILE
उन्होंने देश को टाटा नैनो के रूप में सबसे सस्ती कर दी है। एंग्लो-डच एल्यूमीनियम और इस्पात निर्माता कंपनी कोरस का अधिग्रहण कर टाटा स्टील दुनिया की टॉप स्टील कंपनियों में शामिल हो गई तो फोर्ड मोटर कंपनी से जगुआर और लैंड रोवर को खरीदकर वे वैश्विक कार बाजार में छा गए। 2000 में उन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानीत किया जा चुका है।

सुनील भारती मित्तल


FILE
अग्रणी टेलीकॉम कंपनी भारती टेलीकॉम के चेयरमैन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील भारती मित्तल देश के सफल उद्योगपतियों में शुमार किए जाते हैं। उन्हें देश में टेलीफोन क्रांति का सूत्रधार भी माना जाता है। 2007 में उन्हें भारत सरकार पद्मभूषण पुरस्कार भी प्रदान कर चुकी है। भारत के 22 प्रतिशत मोबाइल फोन मार्केट पर भारती टेलीकॉम का कब्जा है।

अजीम प्रेमजी


FILE


अजीम हाशिम प्रेमजी विप्रो लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। इस समूह की विप्रो टेक्नोलॉजीस भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर डेवलपेमेंट कंपनी है। फोर्ब्स के अनुसार, अजीम प्रेमजी 17 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ साल 2010 के तीसरे सबसे अमीर भारतीय रहे।

साल 2000 में एशिया वीक द्वारा वे दुनिया के 20 सबसे ताकतवर व्यक्तियों में से एक करार दिए गए। उन्हें भारत का बिल गेट्स भी कहा जाता है। उन्होंने देश में शिक्षा के विकास के लिए 9 हजार करोड़ रुपए दान किए थे यह किसी भी भारतीय उद्योगपति द्वारा दान की गई सबसे बड़ी राशि है।

कुमार मंगलम बिड़ला


FILE


जब भी भारत में सफल उद्योगपतियों की बात होती है तो बिड़ला का नाम इसमें जरूर शामिल किया जाता है। 7.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ कुमार मंगलम बिड़ला बिड़ला ग्रुप में सबसे आगे हैं। ये आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन हैं। इस ग्रुप का बेहद फैला हुआ कारोबार है, जिसके दायरे में ग्रासिम, हिंडाल्को, आइडिया सेल्यूलर, आदित्य बिड़ला नुवो, अल्ट्रा टेक सीमेंट जैसी कंपनियां शामिल हैं।

कुशल पाल सिंह


70 साल के कुशल पाल सिंह रियल एस्टेट क्षेत्र का बहुत बड़ा नाम है। ये भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी डीएलएफ लिमिटेड के सीईओ हैं। कंपनी के पास करीब 10255 एकड़ की भूमि संपदा है। उनके पास 9 अरब डॉलर से अधिक संपत्ति है। इन्हें भी सरकार पद्म सम्मान दे चुकी है।

सावित्री जिंदल


14.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला और विश्व की 44 वीं सबसे धनवान शख्सियत हैं। जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड और जेएसडब्ल्यु स्टील की वे नॉन-एक्सक्युटिव चैयरपर्सन हैं। उनके चार बेटों के हाथ में कंपनी की कमान है। वे हरियाणा विधानसभा की सदस्य भी हैं। मंदी के दौर में सावित्री जिंदल की संपत्ति में भारी गिरावट देखी गई थी।

शशि और रवि रुइया


13 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एस्सार ग्रुप के शशि और रवि रुइया भी भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार किए जाते हैं। एस्सार ग्रुप स्टील, एनर्जी, पॉवर, संचार, बंदरगाह, निर्माण क्षेत्रों में कार्य करता है। शशि और रवि रुइया इस ग्रुप के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडोफोन एस्सार में इनकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हाल ही में एस्सार ग्रुप पर नक्सलियों की मदद करने के भी आरोप लगे थे।

गौतम अदानी


अदानी समूह के प्रमुख गौतम अदानी को तेजी से तरक्की कर रहे भारतीय उद्योगपतियों में शुमार किया जाता है। गत वर्ष गौतम अदानी समूह की 67 प्रतिशत आय वृद्धि हुई। वे देश के 7वें सबसे अमीर व्यक्ति माने जाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

सभी देखें

नवीनतम

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?