भारत में 14800 से अधिक महाधनवान

Webdunia
FILE
नई दिल्ली। भारत में एक करोड़ डॉलर यानी 60 करोड़ रुपए की सम्पत्ति वाले मल्टीमिलेनियर लोगों (महाधनवानों) की संख्या 14800 से अधिक है और सबसे अधिक करोड़पतियों की संख्या के लिहाज से वह दुनिया में आठवें नंबर पर है।

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रपट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसमें एक करोड़ डॉलर या 60 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति वाले महाधनवानों या मल्टीमिलनेयिर की सूची में रखा गया है। इसके अनुसार मुंबई में ऐसे महाधनी लोगों की संख्या 2700 है और वह वैश्विक स्तर पर इस मामलों में 25 शीर्ष शहरों में से एक है। हांगकांग इस लिहाज से शीर्ष पर है और जहां 15400 महाधनी हैं।

भले ही सबसे अधिक करोड़पतियों के लिहाज से भारत दुनिया में आठवें नंबर पर हो लेकिन मुंबई एकमात्र शहर है जिसे दुनिया के 30 शीर्ष शहरों में रखा गया है। इस रपट के अनुसार जून 2014 तक दुनिया में 1.3 करोड़ मिलेनियर थे जिनमें से 4,95,000 व्यक्तियों को मल्टी मिलनियर की श्रेणी में रखा जा सकता है।

अध्ययन में दस लाख डॉलर या इससे अधिक निवल आस्ति वाले व्यक्तियों को मिलेनियर तथा कम से कम एक करोड़ डालर की निवल संपत्ति वाले को मल्टी मिलेनियर की श्रेणी में रखा गया है। अमेरिका में सबसे अधिक 1,83,500 मल्टी मिलेनियर हैं। इस लिहाज से चीन दूसरे व जमर्नी तीसरे स्थान पर है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मप्र को मिले 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, CM मोहन यादव बोले- खुलेंगे आर्थिक समृ‌द्धि और रोजगार के नए द्वार

PM Modi : 'मेक इन इंडिया हथियारों ने आतंक के आकाओं की नींद उड़ा दी', तमिलनाडु में बोले PM मोदी

अंग्रेजी नहीं आती तो पद कैसे संभालेंगे, हाईकोर्ट ने ADM से क्‍यों किया यह सवाल?

UP : आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला, इन 2 पाकिस्‍तानी नागरिकों से क्‍या है कनेक्‍शन

लोकसभा में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, 16 घंटे समय निर्धारित