Dharma Sangrah

भारत में भोजन महंगा नहीं है...

Webdunia
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2014 (19:11 IST)
FILE
हालांकि भारत में भोजन उतना सस्ता भी नहीं है जितना कि कांग्रेस के सांसद राज बब्बर का दावा था कि मुंबई में कोई भी 12 रुपए में भरपेट भोजन कर सकता है लेकिन फिर भी देश विदेश के अन्य शहरों की तुलना में भोजन बहुत अधिक महंगा भी नहीं है। यह बात आप मात्र एक उदाहरण से समझ सकते हैं।

एक सर्वेक्षण के मुताबिक मुंबई, नई दिल्ली, काठमांडू, जेद्दाह, तेहरान की गिनती सबसे कम महंगे शहरों में होती है। जबकि कराकस, टोक्यो, पैरिस, ओसाका और ओस्लो जैसे शहरों की गिनती सबसे महंगे शहरों में
होती है।

आप एक किलोग्राम ब्रैड की कीमत से भोजन के महंगे होने का अंदाजा लगा सकते हैं। मुंबई में एक किलो ब्रैड 42 रुपए 30 पैसे में मिलती है और नई दिल्ली में इसके लिए 69 रुपए चुकाने पड़ते हैं। काठमांडू में एक किलो ब्रैड 75 रुपए 30 पैसे में मिलती है तो जेद्दाह में इसके लिए 82 रुपए 70 पैसे चुकाने पड़ते हैं।

इसी तरह तेहरान में एक किली ब्रैड का मूल्य 94 रुपए 40 पैसे है लेकिन ओस्लो में इसकी कीमत 392 रुपए 50 पैसे होती है। ओसाका (जापान) में इसका मूल्य 493 रुपए और 80 पैसे है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक किलो बैड का मूल्य 556 रुपए 70 पैसे होती है। टोक्यो में इसकी कीमत 563 रुपए और 50 पैसे है। जबकि इसका सर्वाधिक मू्ल्य कराकस में है जोकि 584 रुपए 70 पैसे है। साफ है कि भारत में खाद्य पदार्थों की कीमत अधिक नहीं है।

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दुत्व और हिन्दू राष्ट्र भारत की पहचान, RSS शताब्दि वर्ष की नागरिक गोष्ठी में बोले दत्तात्रेय होसबाले

UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से अन्नदाता की आय में वृद्धि

UP : क्रय केंद्र पर आने वाले हर अन्नदाता किसान का धान खरीदा जाए, CM योगी ने दिए निर्देश

Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

November Car Sales : Maruti Suzuki, Hyundai, Kia और Tata, Mahindra में किसने मारी बाजी