मानवता के पथ-प्रदर्शक थे डॉ. मंडेला : सोनिया

Webdunia
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2013 (15:30 IST)
FILE
नई दिल्ली। रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रेणता डॉ. नेल्सन मंडेला को साहस, बलिदान और क्षमा की प्रतिमूर्ति बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वे पूरी मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक थे।

सोनिया गांधी ने लोकसभा में मंडेला को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुनिया ने शुक्रवार को उस महान व्यक्तित्व को खो दिया जिसने रंगभेद, दमन, भेदभाव और गरीबी के खिलाफ जीवनभर पूरे साहस के साथ संघर्ष किया और हम महसूस करते हैं कि उनके निधन से हमने अपने ‘प्यारे पिता’ को खो दिया।

उन्होंने कहा कि वे करीब 27 वर्ष तक जेल में रहे लेकिन उनका साहस नहीं टूटा। जेल से बाहर निकलने और सत्ता हासिल करने के बाद भी उन्होंने बदले की भावना से काम नहीं किया बल्कि दक्षिण अफ्रीका को एकता के सूत्र में बांधकर सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए काम किया।

सोनिया ने कहा कि वे सही अर्थों में नेता थे, जो सभी लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। उन्होंने 5 साल तक राष्ट्रपति रहने के बाद पद छोड़कर पूरी दुनिया को अद्भुद संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि मंडेला साहस, बलिदान और क्षमा की प्रतिमूर्ति थे। वे पूरी मानवता के नेता थे। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने और जेल से रिहा होने के बाद जुल्म ढाने वाले श्वेतों को क्षमा करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले निर्वाचित अश्वेत राष्ट्रपति मंडेला का दुनियाभर में बहुत सम्मान है।

मंडेला का 95 साल की उम्र में शुक्रवार को तड़के जोहानसबर्ग में निधन हो गया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

स्कूटी मिलते ही खिले हजारों बच्चों के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने पीछे बैठकर लिया राइड का आनंद, जानें क्या दी सलाह?

भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़के संजय राउत, यह देशद्रोह, 'सिंदूर रक्षा' के लिए मैदान में उतरेंगी महिलाएं

नेपाल की जेलों से भागे 6000 से ज्यादा खूंखार कैदी, बढ़ाई भारत की चिंता, सीमा पर अलर्ट

हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्‍या है मामला...

दिल्ली पुलिस ने किया पाकिस्तान से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, 5 संदिग्ध गिरफ्तार