मोदी को वीजा देने से पिछली सरकार ने किया था इंकार : जॉन कैरी

Webdunia
बुधवार, 13 अगस्त 2014 (00:05 IST)
FILE
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी को अमेरिकी वीजा नहीं देने पर संभवत: पहले स्पष्टीकरण में ओबामा प्रशासन ने कहा कि यह फैसला 'पिछली' सरकार द्वारा किया गया था।

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने एक टीवी चैनल पर कहा कि ‘यह बहुत बड़ी बात है। अब सरकार अलग है। जैसे कि यहां है। हम प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘उनका स्वागत किया जाएगा। जाहिर तौर पर उन्हें वीजा मिलेगा। अब कोई सवाल नहीं है। और हमें सितंबर में राष्ट्रपति ओबामा के साथ (उनकी) बैठक अच्छी रहने की आशा है। वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या :बुश प्रशासन द्वारा: वीजा देने से इंकार करना भूल थी क्योंकि अमेरिकी सरकार ने अब अपना रुख पूरी तरह से बदला है।

कैरी ने कहा कि अतीत के बारे में चर्चा करने से कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘हम आशान्वित हैं। मैं राजनीति में पीछे जाने या किसने क्या फैसला किया, इसमें अपना समय नहीं बिताना चाहता। मैं वर्तमान मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करता हूं और पेनी (वाणिज्य मंत्री) और मैं यहां पीछे देखने नहीं बल्कि आगे देखने आए हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद अमेरिका ने मोदी को वीजा नहीं देने का फैसला किया था। अन्य सवालों के जवाब में कैरी ने कहा कि अमेरिका भारत का परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य बनने का समर्थन करेगा। (भाषा)

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा