इन चुनावों में उत्तराखंड की धारचूला विधानसभा सीट से अपना भाग्य आजमा रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारी मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी बीजेपी के प्रत्याशी बीडी जोशी को 19 605 मतों हरा दिया है, वहीं सोमेश्वर से कांग्रेस की रेखा आर्य को जीत मिली है। डोईवाला सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी ने भी भाजपा को धूल चटा दी।
उत्तराखंड उपचुनाव के नतीजे
सीट | जीत | हार | अंतर |
धारचूला | हरीश रावत (कांग्रेस) | बीडी जोशी (भाजपा) | 29604 |
डोइवाला | हीरा सिंह बिष्ट (कांग्रेस) | त्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा) | 6512 |
सोमेश्वर | रेखा आर्य (कांग्रेस) | मोहनराम आर्य (भाजपा) | 10045 |
देश में अच्छे दिन लाने के वादे के साथ सत्ता पर पूरे बहुमत के साथ काबिज होने वाले मोदी को उत्तराखंड के विधानसभा उपचुनावों में गहरा धक्का लगा है।
लोकसभा चुनावों से पहले मोदी जिस तरह यहां की सभाओं में कांग्रेस के खिलाफ गरजे थे उससे लोगों के दिलों में अच्छे दिन की आस जगी थी। रोजगार, विकास के जो वादे उन्होंने किए थे उस पर कोई काम न होने का परिणाम है कांग्रेस की यह जीत।
इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि डोईवाला और सोमेश्वर सीट पर पहले भाजपा का कब्जा था और यहां के विधायकों (रमेश पोखरियाल निशंक के हरिद्वार और अजय टमटा के अलमोडा) के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी।
उत्तराखंड की तीनों सीटों कांग्रेस के प्रत्याशियों की इस जीत से सोनिया-राहुल की पार्टी के लिए ऑक्सिजन का काम किया है। ऐसा लग रहा था कि पार्टी अभी तक हार के सदमें से नहीं उबर पाई है पर यह कांग्रेस की यह जीत बताती है कि लोगों का अब भाजपा से भी मोहभंग होने लगा है।
मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है उससे लोगों में निराशा बढ़ रही है। मोदी की चुप्पी भी लोगों को खल रही है। यह परिणाम बताते है कि मोदी की हर बात पर जनता उनके साथ नहीं है अगर उन्होंने अच्छे दिन लाने के लिए प्रयास नहीं किए तो उन्हें जल्द ही बुरे दिन देखने पड़ सकते हैं।