राणे की आधी मांगें मान सकती है कांग्रेस

Webdunia
FILE
नई दिल्ली। लगता है कि कांग्रेस के असंतुष्ट नेता नारायण राणे पार्टी आलाकमान को अपनी पूरी मांग मनवाने में विफल रहे हैं। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि उनकी आधी मांगें मानी जा सकती हैं।

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एक वरिष्ठ केंद्रीय नेता ने कहा कि इस हफ्ते राज्य सरकार के उद्योग मंत्री से इस्तीफा देने वाले राणे राजस्व विभाग के साथ ही प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख का पद भी चाहते हैं।

नेता ने कहा कि राणे से कहा गया कि उन्हें दोनों में से कोई एक पद ही मिल सकता है।

पृथ्वीराज चव्हाण मंत्रालय से इस्तीफा देने के बाद राणे ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके एक दिन बाद कांग्रेस की तरफ से ऐसे संकेत दिए गए हैं। राणे ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर इस्तीफा दिया था।

कैबिनेट से सोमवार को इस्तीफा देने वाले राणे ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बदलाव की जरूरत के अपने रुख के साथ राहुल से मुलाकात की।

बहरहाल कांग्रेस के संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता पीसी चाको ने राज्य में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन पर जोर दिया और सुझाव दिया कि यह नैसर्गिक है कि विधानसभा चुनावों से पहले ज्यादा से ज्यादा सीट हासिल करने को लेकर रस्साकशी होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राकांपा पिछले 15 वर्षों से महाराष्ट्र में मिलकर सरकार चला रहे हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक