राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की 6 करोड़ की नई कार

Webdunia
FC
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अब 6 करोड़ रुपए कीमत वाली मर्सिडीज बेंज एस 600 कार में नजर आएंगी। राष्ट्रपति की यह नई कार अत्याधुनिक संचार सुविधाओं के साथ ही साथ सुरक्षा की दृष्टि से बेहद सु‍रक्षित है।

मर्सिडीज ने भारत की प्रथम नागरिक के लिए जिस कार का निर्माण किया है, उसने ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी कार कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। मर्सिडीज बेंज एस 600 कार कई विशेषताओं को समाहित‍ किए हुए है। कार में 12 सिलेंडर बाई का टर्बो इंजन है। 517 हार्स पावर का आउटपुट है। 4315 एमएम का व्हील बेस है। कार में आग बुझाने वाले उपकरण है।

यदि कार का टायर पंचर भी हो जाए तो कार स्पेशल व्हील के ब्लेक टायर पर निर्बाध तरीके से दौड़ती रहेगी। कार में सेल्फ सिलिंग टैंक है। 6 करोड़ की कीमत रखने वाली इस कार का इंटीरियर भी बेहद आकर्षक है। इसमें पिछली सीटों को आमने-सामने किया जा सकता है।

यही नहीं, ड्राइवर और सवारी के बीच चाहें तो एक दीवारनुमा पार्टिशन भी किया जा सकता है, जो साउंड प्रुफ रहेगा। इससे सवारी की बातें ड्राइवर नहीं सुन सकेगा। कार में आधुनिक संचार प्रणाली है, जिसके जरिए राष्ट्रपति कभी भी, किसी से भी कार के जरिए ही संपर्क साध सकती हैं। इस अत्याधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के अलावा मनोरंजन के लिए भी पूरी व्यवस्था है।

इस कार के सामान्य संस्करण को वर्ष 2010 के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। प्रतिभा की कार में विशेष वायु प्रणाली है जो उस स्थिति में भी ताजा हवा फेंक सकती है जब आसपास जहरीली गैस की मौजूदगी हो।

कार में ही छोटे हथियार लांच करने के लिए भी व्यवस्था है। कार के जानकारों का मानना है कि यह हाईटेक कार राष्ट्रपति के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की नई मर्सिडीज बेंज एस 600 कार की खबर सामने आते ही इस पर कटाक्ष किए जाने की शुरुआत भी हो गई।

भाजपा ने 6 करोड़ रुपए की बख्तरबंद मर्सिडीज कार खरीदे जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह कार सुपर हीरो बैटमैन के लिए बनाई गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वरुण गांधी ने टि्वटर पर लिखा 'राष्ट्रपति की कार के लिए छह करोड़ रुपए का विशालकाय फिजूलखर्च अगर दु:खद नहीं, तो हास्यस्पद है क्योंकि यह खर्च ऐसे समय हुआ है जब आम आदमी से 32 रुपए प्रतिदिन के आधार पर जीने की अपेक्षा की जा रही है।' (वेबदुनिया न्यूज)

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल