राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल स्वदेश लौटीं

Webdunia
शनिवार, 8 अक्टूबर 2011 (01:23 IST)
FILE
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा के बाद शुक्रवार देर रात स्वदेश लौट आईं। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से बातचीत की और कर से संबंधित मामलों समेत द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

पाटिल की 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक स्विट्जरलैंड की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने वित्तीय संवाद पर एक सहमति पत्र पर दस्तखत किए जो उनके कर प्राधिकारों के बीच सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।

पाटिल और उनकी स्विस समकक्ष मिशेलीन कामी रे की मौजूदगी में हुए समझौते से पहले दोहरे कराधान सहमति के प्रोटोकाल में संशोधन पर दस्तखत किए गए।

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान स्विस पक्ष ने कहा कि वे यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन या सर्न की भारत की सदस्यता का पूरी तरह समर्थन करते हैं। पाटिल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए भी स्विट्जरलैंड से समर्थन की मांग की।

स्विस पक्ष ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुधारों का समर्थन किया है और भारत की स्थायी सदस्यता की आकांक्षा को वैध मानते हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में पाटिल ने भारत.ऑस्ट्रिया बिजनेस फोरम मीट को संबोधित किया जहां उन्होंने विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति फिशर से बातचीत के दौरान पाटिल ने उन्हें इस बात से अवगत कराया कि भारत पाकिस्तान के साथ रिश्तों को सामान्य करने की अपेक्षा करता है बशर्ते इसमें सकारात्मक कारक हों। उन्होंने कहा कि भारत ने चीन के साथ रिश्तों में विस्तार के लिए भी प्रयास तेज किए हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल