राहुल ने सखियों को दी जिम्मेदारी

उप्र में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ कांग्रेस की ब्रांड एंबेसेडर

Webdunia
रविवार, 9 अगस्त 2009 (09:44 IST)
उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को खड़ा करने का काम पार्टी का सांगठनिक ढाँचा तो कर ही रहा है, पर राहुल गाँधी ने अमेठी की अपनी "सखियों" को भी यह अहम जिम्मेदारी थमा रखी है। स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं को सखियाँ व बहन कह कर संबोधित किया जाता है और राहुल भी इन्हें सखियाँ या बहनें कहकर संबोधित करते हैं।

FILE
अमेठी और रायबरेली के स्वयं सहायता समूहों में काम कर रही महिलाओं के साथ अपने संसदीय क्षेत्र की यात्राओं में कांग्रेस महासचिव राहुल के रात में मिल-बैठकर बात करने के पीछे का सच यह है कि वे इन महिलाओं को ब्रांड एंबेसेडर बनाने का पाठ पढ़ा रहे हैं, ताकि वे सूबे भर में अमेठी और रायबरेली की तस्वीर पेश कर सकें।

पहले जिलों का चय न : राहुल के ब्ल्यू प्रिंट के मुताबिक सूबे की आधी आबादी के हालात बदलकर कांग्रेस को खड़ा करना ज्यादा आसान है। इसके लिए पहले उन जिलों का चयन किया गया है, जहाँ कांग्रेस के सांसद इस बार जीते हैं। इसके बाद की वरीयता में उन स्थानों को रखा गया है, जहाँ कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे।

हर सहायता समूह में 20 महिलाए ँ : अमेठी और रायबरेली में तकरीबन दस हजार स्वयं सहायता समूह हैं। हर समूह में बीस महिलाएँ हैं। इन्हीं के बूते पर अमेठी और रायबरेली कांग्रेस का अभेद्य किला बना है। महिलाएँ राहुल के मिशन 2012 की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। वे प्रदेश के हर जिलों में जाकर अपना उदाहरण देकर समझाती हैं कि किस तरह उन्होंने अपने हालात बदले हैं? (नईदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिकी नागरिकता वाले बच्चे को गोद लेने के बारे क्या क्या बोला बंबई उच्च न्यायालय

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बवाल, 30 कांग्रेस सदस्य एक दिन के लिए निलंबित

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूछा, बिना कक्षाओं के स्कूल कैसे संचालित किए जा सकते हैं?

क्या है ‘धर्मांतरण’ का असली एजेंडा, कहीं सॉफ्ट कन्वर्शन तो कहीं सामूहिक धर्मपरिवर्तन, समझिए क्या है ‘धर्मसंकट’

केरल के एक स्कूल में छात्र की करंट लगने से मौत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश