विपश्यना गुरु एसएन गोयनका का निधन

Webdunia
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2013 (11:02 IST)
FILE
मुंबई। विख्यात आध्यात्मिक और विपश्यना गुरु सत्यनारायण गोयनका का निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। गोयनका ने रविवार की रात अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के जोगेश्वरी उपनगरीय क्षेत्र स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा। उनका जन्म 30 जनवरी 1924 में बर्मा (अब म्यांमार) में हुआ था।

पढ़ें विस्तार से.... भगवान बुद्ध का सद्धर्म और विपश्यना

विपश्यना : जीवन जीने की कला

विपश्यना के जरिए मिटाया भ्रष्टाचार




उन्होंने वहां पर आत्मज्ञान प्राप्त करने के लिए भगवान बुद्ध द्वारा इस्तेमाल ध्यान तकनीक का इस्तेमाल किया। वे बाद में भारत आ गए और इस तकनीकी को पूरे विश्व में लोकप्रिय बनाया। गोयनका के परिवार में पत्नी और छह पुत्र हैं।

गोयनका बर्मा की सायज्ञी यू बा खिन परंपरा की विपश्यना ध्यान के शिक्षक थे। साल 1969 से ही उन्होंने लोगों को विपश्यना मेडिटेशन सिखाना शुरू कर दिया था। बाद में उन्होंने नासिक के इगतपुरी में अपना मेडिटेशन सेंटर खोला। सायज्ञी से ध्यान की 14 वर्षों की शिक्षा के बाद गोयनका ने भारत में ही बसने की योजना बनाई।

विपश्यना गुरु ने करीब 300 पाठ्यक्रमों में, भारत, पूर्व और पश्चिम के देशों के हज़ारों लोगों को ध्यान की ये तकनीक सिखाई। दुनियाभर से विदेशी पर्यटक भी खासतौर पर ये कोर्स करने भारत आते थे। गोयनका ने उन्होंने भारत, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, श्रीलंका, थाइलैंड, बर्मा और नेपाल समेत कई देशों में अपने ध्यान केन्द्र खोले। गोयनका से ध्यान सीखने वाले लोग लगभग सभी धर्म और संप्रदाय से थे।

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

Bihar : मतदाता पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- निर्वाचन अधिकारियों को दस्तावेज न दिखाएं

बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन का काम जोरों पर, 7.38 करोड़ गणना फार्मों का हुआ वितरण

अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ इन मुद्दों पर चर्चा

तेजस्वी यादव ने किया दावा, महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस

इजराइली हवाई हमले में 14 फिलिस्तीनियों की मौत, भोजन की तलाश में निकले 10 अन्य लोग भी मारे गए