...सुरक्षा ले लो अरविंद भाई

Webdunia
शुक्रवार, 3 जनवरी 2014 (13:30 IST)
FILE
गाजियाबाद। दिल्ली के कुछ नागरिक शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कौशांबी स्थित आवास के बाहर एकत्रित हुए और उनसे दिल्ली पुलिस द्वारा दिया जा रहा सुरक्षा घेरा स्वीकार करने को कहा।

लोग नारे लगा रहे थे कि ‘जन जन से आवाज है आई, सुरक्षा ले लो अरविंद भाई’। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री को गंभीरता के साथ सुरक्षा ले लेनी चाहिए क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ होने के कारण भ्रष्ट लोग उनसे बैर करेंगे।

और क्या कहा लोगों ने अरविन्द केजरीवाल से... पढ़ें अगले पेज पर....




सुल्तानपुरी निवासी मुकेश कुमार ने कहा कि हम केजरीवाल से यह अनुरोध करने आए हैं कि वे सुरक्षा घेरा स्वीकार कर लें। हम अनेक लोगों के दस्तखत वाले पत्र लेकर आए हैं, जिनमें लोगों ने केजरीवाल से सुरक्षा लिए जाने की वकालत की है। हमने उन्हें पत्र सौंप दिए हैं। कुमार ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके नतीजतन कई लोग उनसे दुश्मनी रख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति में मुख्यमंत्री को दिल्ली पुलिस का सुरक्षा घेरा स्वीकार कर लेना चाहिए। केजरीवाल पहले ही दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस की ओर से मिली सुरक्षा लेने से मना कर चुके हैं। इस बीच केजरीवाल के घर के बाहर बड़ी तादाद में लोगों के उमड़ने के कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना