Biodata Maker

चैत्र नवरात्रि कैसे है शारदीय नवरात्रि से अलग, जानिए 7 अंतर

WD Feature Desk
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 (17:02 IST)
वर्ष में 4 नवरात्रियां आती है। चैत्र माह में वसंत नवरात्रि, आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि, आश्‍विन माह में शारदीय नवरात्रि और माघ माह में गुप्त नवरात्र। सभी नवरात्रियों में अंतर है। आमजनों के लिए चैत्र और अश्‍विन माह की नवरात्रि रहती है जिसमें वे अपने अनुष्ठान संपन्न करते हैं और उत्सव मनाते हैं। आओ जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में क्या अंतर है।ALSO READ: चैत्र नवरात्रि 2025 का प्रारंभ कब होगा, घट स्थापना का क्या है मुहूर्त?
 
1. चैत्र नवरात्रि से ही हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है जबकि शारदीय नवरात्रि वर्ष के मध्य का समय होता है।
 
2. चैत्र नवरात्रि का महत्व खासकर महाराष्ट्र, आंध प्रदेश, तेलांगना और कर्नाटक में रहता है, जबकि शारदीय नवरात्रि की महत्व खासकर पश्चिम बंगाल और गुजरात में रहता है।
 
3. चैत्र नवरा‍त्रि के दिनों में साधना का खासा महत्व रहता है जबकि शारदीय नवरात्रि के दिन दुर्गा पूजा और आराधना का खासा महत्व रहता है। 
 
4. दरअसल वासन्तिक (चैत्र) नवरात्र के अंत में रामनवमी आती है, अतएव इस नवरात्रि में शक्ति और विष्णु, दोनों की आराधना की जाती है जबकि शारदीय नवरात्र के अंत में दुर्गा महानवमी आती है, और दूसरे दिन विजयादशीम आती है। मान्यता है कि विजयादशी के दिन जहां मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था वहीं श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसलिए इस नवरात्रि में विशुद्ध रूप से शक्ति की उपासना की जाती है।
 
5. शारदीय नवरात्रि में सात्विक साधना, नृत्य और उत्सव मनाया जाता है जबकि चैत्र नवरात्रि में कठिन साधना और कठिन व्रत का महत्व होता है।
 
6. शारदीय नवरात्रि को सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति हेतु मनाया जाता है जबकि चैत्र नवरात्रि को आध्‍यात्मिक इच्छाओं की पूर्ति, सिद्धि, मोक्ष हेतु मनाया जाता है।
 
7. चैत्र नवरात्रि में वसंत का आगमन होता, जबकि शारदीय नवरात्र में जाड़ा का आरंभ होता।।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

Numerology Weekly Horoscope 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार साप्ताहिक भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा 3 से 9 नवंबर का समय

November Weekly Rashifal: नवंबर का महीना किन राशियों के लिए लाएगा धन और सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 नवंबर 2025)

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

धर्म संसार

Margashirsha Month Festival 2025: मार्गशीर्ष माह के व्रत त्योहार, जानें अगहन मास के विशेष पर्वों की जानकारी

Bhedaghat Mela: भेड़ाघाट में क्यों लगता है मेला?

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 नवंबर, 2025)

अगला लेख