Hanuman Chalisa

Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कन्या पूजन का महत्व

WD feature desk
बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (10:51 IST)
Navratri Durga Ashtami 2025: दुर्गा अष्टमी 2025 कब है? जानिए शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की सही तारीख, हवन का शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन विधि और इसका धार्मिक महत्व। इस बार यह त्योहार 22 सितंबर सोमवार से प्रारंभ होकर 01 अक्ट़बर 2025 बुधवार को समाप्त होगा। यानी 10 दिनों का यह पर्व रहेगा। 22 सितंबर को कलश और घट स्थापना होगी और 30 सितंबर को दुर्ग अष्टमी दुर्गाष्टमी यानी महाष्टमी रहेगी।
 
दुर्गा अष्टमी 2025 की तिथि और समय:-
अष्टमी तिथि का प्रारंभ: 29 सितंबर 2025, शाम 04:32 बजे।
अष्टमी तिथि की समाप्ति: 30 सितंबर 2025, शाम 06:06 बजे।
 
दुर्गा अष्टमी 2025 पूजा के लिए शुभ मुहूर्त:-
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:10 बजे से दोपहर 02:58 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम को 06:08 से शाम को 06:32 बजे तक।
संधि पूजा का समय: शाम 05:42 बजे से शाम 06:30 बजे तक।
निशिथ मुहूर्त: मध्यरात्रि 11:47 से 12:35 तक। 
दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन का महत्व:
जब नवरात्रि में व्रत का समापन होता है तब पूजन, हवन के साथ ही व्रत का उद्यापन किया जाता है। उद्यापन के दौरान ही कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन होता है। इसके बाद ही मूर्ति और जवारे का विसर्जन होता है। किसी के यहां पंचमी, षष्ठमी, सप्तमी या किसी के यहां पर अष्टमी या नवमी के दिन व्रत का समापन होकर उद्यापन होता है। उस दिन कन्या पूजन और भोज होता है।
 
कुमारी पूजा में ये बालिकाएं देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों को दर्शाती हैं- कुमारिका, त्रिमूर्ति, कल्याणी, रोहिणी, काली, चंडिका, शनभावी, दुर्गा और भद्रा। कन्याओं की आयु 10 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साल की कन्या कुमारी को पूजने से धन, 3 साल की त्रिमूर्ति को पूजने से धान्य, 4 साल की कल्याणी को पूजने से सुख, 5 साल की रोहिणी को पूजने से सफलता, 6 साल की कालिका को पूजने से यश, 7 साल की चंडिका को पूजने से समृद्धि, 8 साल की शांभवी को पूजने से पराक्रम, 9 साल की दुर्गा को पूजने से वैभव और 10 साल की कन्या सुभद्रा को पूजने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 
 
दुर्गा अष्टमी पूजा विधि:-
  • महा अष्टमी के दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है।
  • महाष्टमी के दिन स्नान के बाद मां दुर्गा का षोडशोपचार पूजन करें।
  • महाष्टमी के दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है इसलिए इस दिन मिट्टी के नौ कलश रखे जाते हैं और देवी दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान कर उनका आह्वान किया जाता है।
  • अष्टमी के दिन कुल देवी की पूजा के साथ ही मां काली, दक्षिण काली, भद्रकाली और महाकाली की भी आराधना की जाती है।
  • अष्टमी माता को नारियल का भोग लगा सकते हैं, लेकिन इस दिन नारियल खाना निषेध है, क्योंकि इसके खाने से बुद्धि का नाश होता है। 
  • माता महागौरी अन्नपूर्णा का रूप हैं। इस दिन माता अन्नपूर्णा की भी पूजा होती है इसलिए अष्टमी के दिन कन्या भोज और ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है।
  • 1. खीर, 2. मालपुए, 3. मीठा हलुआ, 4. पूरणपोळी, 5. केले, 6. नारियल, 7. मिष्ठान्न, 8. घेवर, 9. घी-शहद और 10. तिल और गुड़ माता को अर्पित करें। 
  • यदि अष्टमी को पारणा कर रहे हैं तो विविध प्रकार से महागौरी का पूजन कर भजन, कीर्तन, नृत्यादि उत्सव मनाना चाहिए।
  • विविध प्रकार से पूजा-हवन कर 9 कन्याओं को भोजन खिलाना चाहिए। 
  • हलुआ आदि प्रसाद वितरित करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Agahan Maas: पुण्य फलदायक है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानें इस माह से जुड़ी पौराणिक कथा, जानकारी

सत्य साईं जयंती पर पुट्टपर्थी में अभी से जुटने लगे भक्त, इस बार है भव्य आयोजन

Mulank 2: मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Gemini)- शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फल

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष की अमावस्या पर करें 5 अचूक उपाय, होगा बहुत ही शुभ लाभ

अगला लेख