khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्थी तिथि)
  • तिथि- चैत्र कृष्‍ण चतुर्थी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:09 से 12:56 तक
  • विशेष- शनि देव के मंदिर के सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • राहुकाल: सुबह 09:40 से 11:05 तक
webdunia

नवरात्रि आरती- जय अम्बे गौरी... इस महाआरती से प्रसन्न होंगी मां नवदुर्गा

Advertiesment
Durga Maa ki Aarti
देवी आराधना का पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' (Navratri 2022) शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यतानुसार इस नवरात्रि में नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह-सायं देवी दुर्गा की पूजा करके श्रद्धापूर्वक आरती करने से माता प्रसन्न होती है। यहां पढ़ें आरती- Durga Maa ki Aarti
 
आरती नवरात्रि 2022 : दुर्गा आरती
 
जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति ।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥
 
मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥
 
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥
 
केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी ।
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥
 
शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥
 
चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।
बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥
 
भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।
मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥
 
कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥
 
श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै ।
कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥जय॥

ALSO READ: नवरात्रि के 9 दिन ही क्यों होते हैं?

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है ब्रह्मचारिणी माता के पौराणिक कथा सहित जानें 8 रहस्य