shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 12:56 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- होलाष्टक समाप्त
  • राहुकाल: सुबह 08:15 से 09:40 तक
webdunia

जय जय अंबे जय कात्यायनी : नवरात्रि के छठे दिन करें देवी कात्यायनी की यह आरती

Advertiesment
Durga  aarti
Katyayani ki aarti
 
आरती
 
जय जय अंबे जय कात्यायनी।
जय जगमाता जग की महारानी ।।
 
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहां वरदाती नाम पुकारा ।।
 
कई नाम हैं कई धाम हैं।
यह स्थान भी तो सुखधाम है।।
 
हर मंदिर में जोत तुम्हारी।
कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।।
 
हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मंदिर में भक्त हैं कहते।।
कात्यायनी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की ।।
 
झूठे मोह से छुड़ानेवाली।
अपना नाम जपानेवाली।।
 
बृहस्पतिवार को पूजा करियो।
ध्यान कात्यायनी का धरियो।।
 
हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी ।।
 
जो भी मां को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे।।

ALSO READ: जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी : पढ़ें मां दुर्गा की दिव्य आरती


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साप्ताहिक राशिफल (11-17 अक्टूबर 2021): नए सप्ताह में क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, पढ़ें 12 राशियां