कब से शुरू होगी आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि, क्या है इसकी पूजा का मुहूर्त

WD Feature Desk
सोमवार, 16 जून 2025 (07:15 IST)
Gupt Navratri 2025: 16 जून 2025 से आषाढ़ माह प्रारंभ हो रहा है। इसके बाद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होगी। इसे आषाढ़ नवरात्रि भी कहते हैं। यह नवरात्रि में गुप्त विद्याओं के लिए गुप्त साधनाएं की जाती है। इस बार यह नवरात्रि 26 जून 2025 गुरुवार से प्रारंभ होकर 04 जुलाई शुक्रवार को समाप्त होगी। आओ जानते हैं घट स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त। बता दें कि वर्षभर में 2 बार गुप्त नवरात्रि भी पड़ती हैं। एक माघ मास में गुप्त नवरात्रि और दूसरी आषाढ़ माह की के गुप्त नवरात्रि।
 
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 25 जून 2025 को दोपहर 04:00 बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 26 जून 2025 को दोपहर 01:24 बजे तक।
उदयातिथि के अनुसार 26 जून 2025 को करें घट स्थापना।
घटस्थापना मुहूर्त- प्रात: 05:25 से 06:58 तक।
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:56 से दोपहर 12:52 तक।
 
गुप्त नवरात्रि का महत्व : यह नवरात्रि तंत्र-मंत्र और गुप्त सिद्धियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की भी पूजा की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं। इस नवरात्रि में किए गए कार्यों से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह नवरात्रि तांत्रिक सिद्धियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
 
गुप्त नवरात्रि सरल पूजा विधि :
- गुप्त नवरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल को साफ करें।
- फिर मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- मां दुर्गा को फूल, अक्षत, धूप, दीप आदि अर्पित करें।
- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- अंत में आरती करें 
- और मां दुर्गा से अपनी मनोकामनाएं कहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?

जगन्नाथ यात्रा के बाद रथ का क्या होता है, क्या आपको मिल सकते हैं रथ के पवित्र हिस्से

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

138 दिन तक शनि की उल्टी चाल, युद्ध से होगा दुनिया का बुरा हाल, बचकर रहे 5 राशियां

सभी देखें

धर्म संसार

25 जून 2025 : आपका जन्मदिन

25 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

केदारनाथ यात्रा से पहले क्यों गौरी कुंड में स्नान करना माना जाता है विशेष, जानिए पौराणिक मान्यता

जगन्नाथ रथयात्रा के संपूर्ण रीति रिवाज और नियम को जानिए

देवशयनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या महत्व है इस एकादशी का?

अगला लेख