Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(अष्टमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण अष्टमी
  • अमृत काल- 09:09 एएम से 10:47 एएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- वैशाख अष्टमी
  • राहुकाल (अशुभ समय)-10:46 एएम से 12:21 पीएम
webdunia

नवरात्रि गीत : हम द्वार तुम्हारे आये हैं

Advertiesment
navratri
-प्रो सी बी श्रीवास्तव 'विदग्ध'


 
माँ दरशन की अभिलाषा ले हम द्वार तुम्हारे आये हैं
एक झलक ज्योती की पाने सपने ये नैन सजाये हैं
 
पूजा की रीति विधानों का माता है हमको ज्ञान नही
पाने को तुम्हारी कृपादृष्टि के सिवा दूसरा ध्यान नहीं
फल चंदन माला धूप दीप से पूजन थाल सजाये हैं
दरबार तुम्हारे आये हैं , मां  द्वार तुम्हारे आये हैं
 
जीवन जंजालों में उलझा , मन द्विविधा में अकुलाता है
भटका है भूल भुलैया में निर्णय नसही कर पाता है
मां आँचल की छाया दो हमको , हम माया में भरमाये हैं
दरबार तुम्हारे आये हैं , हम द्वार तुम्हारे आये हैं 
 
जिनका न सहारा कोई माँ , उनका तुम एक सहारा हो 
दुखिया मन का दुख दूर करो , सुखमय संसार हमारा हो 
आशीष दो मां उन भक्तों को जो , तुम से आश लगाये हैं 
दरबार तुम्हारे आये हैं ,सब  द्वार तुम्हारे आये हैं 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नमक का ये टोटका कर देगा रोग से मुक्त