Hanuman Chalisa

भगवान शिव को महाकाली के पैरों तले क्यों आना पड़ा?

Webdunia
भगवती की दस महाविद्याओं में से एक हैं महाकाली जिनके काले और डरावने रूप की उत्पत्ति राक्षसों का नाश करने के लिए हुई थी। यह एकमात्र ऐसी शक्ति है जिनसे स्वयं काल भी भय खाता है। उनका क्रोध इतना विकराल रूप ले लेता है कि संपूर्ण संसार की शक्तियां मिलकर भी उनके गुस्से पर काबू नहीं पा सकती। उनके इस क्रोध को रोकने के लिए स्वयं उनके पति भगवान शंकर उनके चरणों में आकर लेट गए थे। 

इस संबंध में शास्त्रों में बहुत सारी कथाएं ‍वर्णित हैं। दैत्य रक्तबीज ने कठोर तप के बल पर वर पाया था कि अगर उसके खून की एक बूंद भी धरती पर गिरेगी तो उससे अनेक दैत्य पैदा हो जाएंगे। उसने अपनी शक्तियों का प्रयोग निर्दोष लोगों पर करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उसने अपना आतंक तीनों लोकों पर मचा दिया। 
 
देवताओं ने उसे युद्ध के लिए ललकारा। भयंकर युद्ध का आगाज हुआ। देवता अपनी पूरी शक्ति लगाकर रक्तबीज का नाश करने को तत्पर थे, मगर जैसे ही उसके शरीर की एक भी बूंद धरती पर गिरती, उस एक बूंद से अनेक रक्तबीज पैदा हो जाते। 

सभी देवता मिलकर महाकाली की शरण में गए। मां काली असल में सुन्दरी रूप भगवती दुर्गा का काला और डरावना रूप है जिनकी उत्पत्ति राक्षसों को मारने के लिए हुई थी। महाकाली ने देवताओं की रक्षा के लिए विकराल रूप धारण कर युद्ध भूमि में प्रवेश किया। मां काली की प्रतिमा देखें तो देखा जा सकता है कि वे विकराल मां हैं जिसके हाथ में खप्पर है, लहू टपकता है, तो गले में खोप‍ड़ियों की माला है। मगर मां की आंखें और हृदय से अपने भक्तों के लिए प्रेम की गंगा बहती है। 



 
महाकाली ने राक्षसों का वध करना आरंभ किया, लेकिन रक्तबीज के खून की एक भी बूंद धरती पर गिरती तो उससे अनेक दानवों का जन्म हो जाता जिससे युद्धभूमि में दैत्यों की संख्या बढ़ने लगी। तब मां ने अपनी जिह्वा का विस्तार किया। दानवों का एक खून धरती पर गिरने की बजाय उनकी जिह्वा पर गिरने लगा। 
 
वे लाशों के ढेर लगाती गईं और उनका खून पीने लगीं। इस तरह महाकाली ने रक्तबीज का वध किया, लेकिन तब तक महाकाली का गुस्सा इतना विकराल रूप ले चुका था कि उनको शांत करना जरूरी था, मगर हर कोई उनके पास जाने से भी डर रहा था। 
 
तब सभी देवता भगवान शिव के पास गए और महाकाली को शांत करने के लिए प्रार्थना करने लगे। भगवान शिव ने उनको बहुत प्रकार से शांत करने की कोशिश की। जब सभी प्रयास विफल हो गए, तो वे उनके मार्ग में लेट गए। जब उनके चरण भगवान शिव पर पड़े तो वे एकदम से ठिठक गईं। उनका क्रोध शांत हो गया। 
 
मां प्रकृतिस्वरूपा हैं। बंगाल और असम में महाकाली की विशेष पूजा होती है। वास्तव में आदिशक्ति मां दुर्गा के विविध रूपों का वर्णन मार्कंडेय पुराण में वर्णित है। महासरस्वती, महाकाली और महालक्ष्मी रूपों में मां दुर्गा का विस्तार है। 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय क्या रहेगा?

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: जाने से पहले जरूर करें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेंगे सुरक्षित