Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(होलिका दहन)
  • तिथि- फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 से 12:56 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- चंद्रग्रहण, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा
  • राहुकाल: दोपहर 03:30 से 04:55 तक
webdunia

Mahagauri Mata Ki Aarti : जय महागौरी जगत की माया

Advertiesment
Goddess Mahagauri Aarti
Goddess Mahagauri Aarti
नवरात्रि में दुर्गा पूजा के दौरान अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप का पूजन किया जाता है। सुंदर, अति गौर वर्ण होने के कारण इन्हें महागौरी कहा जाता है। आइए पढ़ें मां महागौरी की आरती- 
 
महागौरी माता की आरती
 
जय महागौरी जगत की माया।
 
जया उमा भवानी जय महामाया।।
 
हरिद्वार कनखल के पासा।
 
महागौरी तेरा वहां निवासा।।
 
चंद्रकली और ममता अंबे।
 
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।।
 
भीमा देवी विमला माता।
 
कौशिकी देवी जग विख्याता।।
 
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।
 
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।
 
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया।
 
उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।
 
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।
 
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।
 
तभी मां ने महागौरी नाम पाया।
 
शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।
 
शनिवार को तेरी पूजा जो करता।
 
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।
 
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।
 
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।

ALSO READ: श्री राम के पिता राजा दशरथ के बारे में 10 खास बातें

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वामन द्वादशी व्रत : कब है, कैसे मनाएं पर्व