Dharma Sangrah

शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन का भोग क्या है?

WD Feature Desk
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (11:00 IST)
Goddess Siddhidatri : नवरात्रि के अंतिम दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा-उपासना की जाती है। मां दुर्गा का यह नौंवा रूप कमल पर विराजमान चार भुजाओं वाली मां सिद्धिदात्री लाल साड़ी में विराजित हैं तथा इनके चारों हाथों में शंख, सुदर्शन चक्र, गदा और कमल रहता है।
मां सिद्धिदात्री की पहचान उनके चेहरे की मंद मुस्कान ही है। नवरात्रि के आखिरी दिन पूजी जाने वाली देवी सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग बेहद पसंद होता है। शास्त्रों में इन्हें सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। इस दिन घी का दीपक जलाने के साथ-साथ मां सिद्धिदात्री को कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
 
मां सिद्धिदात्री कौन हैं : भगवान शिव ने माता सिद्धिदात्री की कृपा से ही आठ सिद्धियों को प्राप्त किया था। इन सिद्धियों में अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व शामिल हैं। इन्हीं माता की वजह से भगवान शिव को अर्द्धनारीश्वर नाम मिला, क्योंकि सिद्धिदात्री के कारण ही शिव जी का आधा शरीर देवी का बना। मान्यतानुसार जिस प्रकार भगवान शिव को इस देवी की कृपा से आठ सिद्धियों की प्राप्ति हुई, ठीक उसी तरह इनकी उपासना करने से अष्ट सिद्धि और नव निधि, बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है।
 
नवमी तिथि पर किया जाता है कन्या पूजन : नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन-अर्चन के पश्चात हवन, ब्राह्मण भोजन करवाकर पूर्ण होता है। साथ ही 'ॐ सिद्धिदात्र्यै नम:' मंत्र का जाप किया जाता है। इस दिन कई भक्त अपने घरों में कुंजिकाओं को बिठाते हैं और उन्हें भोजन कराते हैं तथा कुमारी पूजन के पश्चात उन्हें भेंट दक्षिणा आदि देकर बिदा करते हैं। 
 
मां सिद्धिदात्री का नौंवे दिन का भोग क्या है : आज के दिन माता को नैवेद्य तथा भोग अर्पित‍ किया जाता है। नवरात्रि की नवमी के दिन माता को तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दिया जाता है। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। इसके अलावा जो भी फल या भोजन मां को अर्पित करें वो लाल वस्त्र में लपेट कर करना चाहिए। साथ ही जीवन में अचानक होने वाली अनहोनी घटनाओं से बचाव भी होता है। तथा इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

गुड़ी पड़वा पर कड़वी नीम और मीठा गुड़ क्यों खाते हैं? जानिए परंपरा और इसका खास महत्व

चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं करें? जानिए 6 जरूरी नियम

मां बगलामुखी की साधना क्यों की जाती है? जानिए सही विधि और माता को प्रसन्न करने के उपाय

हिंगलाज माता का रहस्यमयी शक्तिपीठ: सरहदों से परे नानी पीर की महिमा

माता हिंगलाज की पूजा कैसे करें? जानिए पूजन विधि, महत्व और मिलने वाले चमत्कारी फल

अगला लेख