Durga ashtami Puja vidhi: शारदीय नवरात्रि 2024: दुर्गा अष्टमी पूजा की विधि, महत्व, मंत्र, भोग, कथा और उपाय

Maha ashtami 2024: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी की पूजा विधि और कथा

WD Feature Desk
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (11:36 IST)
Navratri ashtami Maa Mahagauri Puja Vidhi: इस बार शारदीय नवरात्रि के पर्व के दौरान दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर की रहेगी और 12 अक्टूबर को नवमी रहेगी। इसी दिन यानी 12 अक्टूबर को दशहरा और विजयादशमी का महापर्व भी मनाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान की अष्टमी तिथि को महाष्टमी कहते हैं। इसका खास महत्व होता है। अधिकांश घरों में इसी दिन की देवी महागौरी की पूजा होती है। जानिए महत्व, पूजा विधि, मंत्र और उपाय।ALSO READ: Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त
 
 
अष्टमी तिथि प्रारम्भ- 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:31 बजे से।
अष्टमी तिथि समाप्त- 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 बजे तक।
 
महागौरी का स्वरूप: माता दुर्गा के 9 स्वरूपों में आठवें दिन अष्टमी की देवी है माता महागौरी। अष्टमी तिथि पर देवी महागौरी की पूजा होती है। महागौरी माता पार्वती का ही एक स्वरूप है। नाम से प्रकट है कि इनका रूप पूर्णतः गौर वर्ण है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। अष्टवर्षा भवेद् गौरी यानी इनकी आयु आठ साल की मानी गई है। इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं। इसीलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया है। 4 भुजाएं हैं और वाहन वृषभ है इसीलिए वृषारूढ़ा भी कहा गया है इनको। इनके ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा है तथा नीचे वाला हाथ त्रिशूल धारण किया हुआ है। ऊपर वाले बाँये हाथ में डमरू धारण कर रखा है और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है। 
 
श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः। 
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोदया॥
 
या देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
 
दुर्गा अष्टमी महागौरी का मंत्र:-  ॐ देवी महागौर्यै नमः॥
 
नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी तिथि का महत्व:-
अष्टमी के दिन ऐसा मुहूर्त होता है जबकि संधि पूजा होती है। अष्टमी और नवमी तिथि के संधि समय को संधि काल कहते हैं। संधि पूजा करने से अष्टमी और नवमी दोनों ही देवियों की एक साथ पूजा हो जाती है। इस पूजा का खास महत्व माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस मुहूर्त में, देवी चामुण्डा चण्ड एवं मुण्ड नामक दो राक्षसों का वध करने हेतु प्रकट हुई थीं। ये तिथि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है इसलिए इसे महत्वपूर्ण माना जाता है और महाष्टमी कहा जाता है।
 
भगवती महागौरी की आराधना सभी मनोवांछित कामना को पूर्ण करने वाली और भक्तों को अभय, रूप व सौंदर्य प्रदान करने वाली है अर्थात शरीर में उत्पन्न नाना प्रकार के विष व्याधियों का अंत कर जीवन को सुख-समृद्धि व आरोग्यता से पूर्ण करती हैं। अष्टमी तिथि के देवता हैं रुद्र। इस तिथि को भगवान सदाशिव या रुद्रदेव की पूजा करने से प्रचुर ज्ञान तथा अत्यधिक कांति की प्राप्ति होती है। इससे बंधन से मुक्त भी मिलती है। यह द्वंदवमयी तिथि है। अधिकतर घरों में की कुल देवी अष्टमी की महागौरी है। मनुष्य ही नहीं बल्कि देव, दानव, राक्षस, गंधर्व, नाग, यक्ष, किन्नर आदि सभी नवरात्रि पर अष्टमी-नवमी को ही पूजते हैं।
Goddess Mahagauri
दुर्गा अष्टमी पूजा की विधि:-
- महाष्टमी के दिन स्नान के बाद मां दुर्गा का षोडशोपचार पूजन करें।
- महाष्टमी के दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है इसलिए इस दिन मिट्टी के नौ कलश रखे जाते हैं और देवी दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान कर उनका आह्वान किया जाता है।
- अष्टमी के दिन कुल देवी की पूजा के साथ ही मां काली, दक्षिण काली, भद्रकाली और महाकाली की भी आराधना की जाती है।
- अष्टमी माता को नारियल का भोग लगा सकते हैं, लेकिन इस दिन नारियल खाना निषेध है, क्योंकि इसके खाने से बुद्धि का नाश होता है। 
- माता महागौरी अन्नपूर्णा का रूप हैं। इस दिन माता अन्नपूर्णा की भी पूजा होती है इसलिए अष्टमी के दिन कन्या भोज और ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है।
- 1. खीर, 2. मालपुए, 3. मीठा हलुआ, 4. पूरणपोळी, 5. केले, 6. नारियल, 7. मिष्ठान्न, 8. घेवर, 9. घी-शहद और 10. तिल और गुड़ माता को अर्पित करें। 
- यदि अष्टमी को पारणा कर रहे हैं तो विविध प्रकार से महागौरी का पूजन कर भजन, कीर्तन, नृत्यादि उत्सव मनाना चाहिए।
- विविध प्रकार से पूजा-हवन कर 9 कन्याओं को भोजन खिलाना चाहिए।
- हलुआ आदि प्रसाद वितरित करना चाहिए। 
 
दुर्गाष्टमी दुर्गा अष्टमी की देवी मां महागौरी की कथा कहानी-  Navratri 2024  Eight Day Maa mahagauri ki katha Story:
परम कृपालु मां महागौरी कठिन तपस्या कर गौरवर्ण को प्राप्त कर भगवती महागौरी के नाम से संपूर्ण विश्व में विख्यात हुईं। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान् शिव को पतिरूप में पाने के लिए इन्होंने हजारों सालों तक कठिन तपस्या की थी जिस कारण इनका रंग काला पड़ गया था परंतु बाद में भगवान शिव ने गंगा के जल से इनके वर्ण को फिर से गौर कर दिया और इनका नाम महागौरी विख्‍यात हुआ। अपने पार्वती रूप में इन्होंने भगवान शिव को पति-रूप में प्राप्त करने के लिए बड़ी कठोर तपस्या की थी। इनकी प्रतिज्ञा थी कि 'व्रियेऽहं वरदं शम्भुं नान्यं देवं महेश्वरात्‌।' (नारद पांचरात्र)। गोस्वामी तुलसीदासजी के अनुसार भी इन्होंने भगवान शिव के वरण के लिए कठोर संकल्प लिया था-
 
जन्म कोटि लगि रगर हमारी।
बरऊं संभु न त रहऊं कुंआरी॥
 
इस कठोर तपस्या के कारण इनका शरीर एकदम काला पड़ गया। इनकी तपस्या से प्रसन्न और संतुष्ट होकर जब भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगाजी के पवित्र जल से मलकर धोया तब वह विद्युत प्रभा के समान अत्यंत कांतिमान-गौर हो उठा। तभी से इनका नाम महागौरी पड़ा।
 
अष्टमी के 8 महा उपाय | Ashtami ke 8 shubh upay:
1. कन्या पूजन के बाद कन्या भोज कराएं।
 
2. सप्तशती के उत्तर चरित्र का पाठ करें।
 
3. संधि पूजा करें। संधि पूजा अष्टमी तिथि के समापन और नवमी के प्रारंभ के समय करते हैं।
 
4. देवी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा अर्पित करें, चाहें तो मंदिर के गुंबद पर लगा सकते हैं।
 
5. इस दिन सुहागिन अम्बे माता का चांदी का सिक्का और अन्य श्रृंगार की सामग्री भेंट करें।
 
6. अष्टमी पर शनि का भी प्रभाव रहता है। इस दिन माता की अच्छे से आराधना करने से शनि के प्रभाव से माता रक्षा करती हैं।
 
7. अष्टमी के दिन माता के मंदिर में जाकर लाल चुनरी में मखाने, बताशे के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें। इसके साथ ही देवी को मालपुए और खीर का भोग लगाएं।
 
8. अष्‍टमी के दिन हवन करना शुभ होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Navratri 2024 : क्यों है नवरात्रि में गरबा और डांडिया का इतना महत्व

October Rashifal 2024 : अक्टूबर का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

दीपावली 2024: जानें कब है दिवाली, 1 नवंबर या 31 अक्टूबर को? तिथि, मुहूर्त और ज्योतिषीय जानकारी

karwa chauth vrat 2024 date and time: करवा चौथ की कथा के अनुसार, कौन सा व्रत रखने से पति की उम्र बढ़ती है?

Shardiya navratri 2024 date: इस बार की शारदीय नवरात्रि लेकर आ रही है महामारी और मुसीबत, जानिए क्यों?

सभी देखें

धर्म संसार

Navratri 2024: माता को क्यों कहा जाता है पहाड़ों वाली, जानिए इस नाम के पीछे का अर्थ

Navratri 2024: देवी का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां बदलती रहती है माता की छवि, भक्तों का लगता है तांता

सिर्फ नवरात्रि के 9 दिनों में खुलता है देवी का ये प्राचीन मंदिर, जानिए क्या है खासियत

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 05 अक्टूबर 2024 का दिन

भगवान शिव की जहां सप्तपदी हुई, वहीं विराजित हैं मां तारा देवी

अगला लेख