नवरात्रि 2021 : 9 दिन यह 13 काम भूलकर भी न करें, बचकर रहें

Webdunia
मां दुर्गा के 9 दिवसीय नवरात्रि व्रत संयम और अनुशासन की मांग करते हैं। देवी मां को प्रसन्न करना है तो इन 13 कामों से बचकर रहें। 
 
1-  व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। 
 
2 - नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए। 
 
3- अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं। 
 
4- खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज न खाएं। 
 
5- नौ दिन का व्रत रखने वालों को गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। 
 
6- व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
 
7- व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए।
 
8 - व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
9- विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोना निषेध है।
 
10.फलाहार एक ही जगह पर बैठकर ग्रहण करें। 
 
11.चालीसा, मंत्र या सप्तशती पढ़ रहे हैं तो पढ़ते हुए बीच में दूसरी बात बोलने या उठने की गलती कतई ना करें। इससे पाठ का फल नकारात्मक शक्तियां ले जाती हैं। 
 
 12. कई लोग भूख मिटाने के लिए तम्बाकू चबाते हैं यह गलती व्रत के दौरान बिलकुल ना करें। व्यसन से व्रत खंडित होता है। 
 
13. शारीरिक संबंध बनाने से व्रत का फल नहीं मिलता है। 
उक्त जानकारी पंडितों और परंपराओं से प्राप्त ज्ञान के आधार पर तैयार की गई है। पाठक स्वविवेक से फैसला करें। 
ALSO READ: नवरात्रि के 9 दिनों में क्या-क्या खरीदें, माता रानी हो जाए प्रसन्न, पढ़ें ये खास जानकारी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज परिवार के साथ अच्छा बीतेगा आपका दिन, मिलेगी सफलता, पढ़ें 09 जून का राशिफल

09 जून 2025 : आपका जन्मदिन

09 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Saptahik Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 जून, जानें नए सप्ताह में किन राशियों के चमकेंगे सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों के बिगड़ सकते हैं काम, पढ़ें 08 जून का दैनिक राशिफल

अगला लेख