Biodata Maker

आज हो रहे सूर्य के राशि परिवर्तन को शुभ बनाएंगी नवरात्रि की आठवीं देवी महागौरी

Webdunia
17 अक्टूबर 2018, शारदीय नवरात्रि, तिथि अष्टमी को सूर्य देवता अपने नीच राशि तुला में जा रहे हैं। सूर्य तुला राशि में नीच के माने जाते है। सूर्य 10 डिग्री तक तुला राशि में नीच के माने जाते हैं। सूर्य का नक्षत्र उत्तराषाढ़ा का होता और अष्टमी के दिन नक्षत्र भी सूर्य का ही है, जो विशेष महत्वपूर्ण है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य नीच के हों, वह इस नवरात्रि अष्टमी वाले दिन माता महागौरी की पूजा करके विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।  
 
सूर्य के नीच होने पर प्रभाव
 
जिन जातकों की कुंडली में सूर्य नीच के होते हैं, उन्हें जीवन भर कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे जातक को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक स्तर पर भी बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। व्यक्ति कोई भी कार्य कर ले, उसे जल्दी सफलता प्राप्त नहीं होती है।  कुंडली के बारह भावों में नीच के सूर्य का अलग-अलग परिणाम देखने को मिलता है, लेकिन सामान्यत: सामाजिक तौर पर व्यक्ति को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है।
 
किस समय करेंगे गोचर
 
 नवरात्रि अष्टमी के दिन सूर्य तुला राशि में संध्याकाल 06 :43 मिनट पर गोचर करेंगे।
 
इस उपाय से पाएं सूर्य की कृपा
 
जिनकी कुंडली में सूर्य शुभ न हों या सूर्य नीच के हों, ऐसे लोग उपाय के तौर पर संध्या के समय दुर्गा सप्तशती में देवी कवच, अर्गलास्तोत्रम् और कीलक स्तोत्रम् का पाठ कर एक माला गायत्री मंत्र का जाप करके हवन अवश्य करें। साथ ही सूर्य से संबंधित वस्तुएं जैसे घी, कांसा, गुड़, सोना, गेहूं, तांबा, लाल चन्दन का दान करें और अपने गुरु या पुरोहित द्वारा रक्षासूत्र बंधवाएं। इस उपाय से निश्चित रूप से आप पर सूर्यदेव की कृपा बरसेगी और लाभ मिलेगा। इस उपाय के साथ नवमी की सुबह सूर्य को अर्घ्य देना न भूलें।

ALSO READ: शिव को पति रूप में पाने के लिए महागौरी ने की थी कठोर तपस्या, पढ़ें मां दुर्गा की आठवीं शक्ति की पावन कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Gita Jayanti Wishes: गीता जयंती पर अपनों को भेजें ये 5 प्रेरणरदायी शुभकामना संदेश

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि चलेंगे मार्गी चाल, 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

Sun Transit In Scorpio: सूर्य का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल और भविष्‍यफल

बुध का तुला राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ किसको होगा नुकसान

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 नवंबर, 2025)

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Mithun Rashi Varshik rashifal 2026 in hindi: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

Mulank 4: मूलांक 4 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

अगला लेख