नवरात्रि में क्यों करते हैं घटस्थापना, जानिए महत्व

आचार्य डॉ. संजय
नवरात्रि में घटस्थापना का बहुत महत्व होता है। नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से की जाती है। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित किया जाता है। 

ALSO READ: शारदीय नवरात्रि 2017 : कलश स्थापना के मंगल मुहूर्त
 
घटस्थापना प्रतिपदा तिथि के पहले एक तिहाई हिस्से में कर लेनी चाहिए। इसे 'कलश स्थापना' भी कहते हैं। 
 
कलश को सुख- समृद्धि, ऐश्वर्य देने वाला तथा मंगलकारी माना जाता है। कलश के मुख में भगवान विष्णु, गले में रुद्र, मूल में ब्रह्मा तथा मध्य में देवी शक्ति का निवास माना जाता है। नवरात्रि के समय ब्रह्मांड में उपस्थित शक्तियों का घट में आह्वान करके उसे कार्यरत किया जाता है। इससे घर की सभी विपदादायक तरंगें नष्ट हो जाती हैं तथा घर में सुख-शांति तथा समृद्धि बनी रहती है। 
 
घटस्थापना की सामग्री : जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र, यह वेदी कहलाती है। जौ बोने के लिए शुद्ध साफ की हुई मिट्टी जिसमें कंकर आदि न हो। 
 
पात्र में बोने के लिए जौ (गेहूं भी ले सकते हैं), घटस्थापना के लिए मिट्टी का कलश (सोने, चांदी या तांबे का कलश भी ले सकते हैं।), कलश में भरने के लिए शुद्ध जल, गंगाजल, रोली, मौली, इत्र व पूजा में काम आने वाली साबुत सुपारी, दूर्वा, कलश में रखने के लिए सिक्का (चांदी या सोने का सिक्का भी रख सकते हैं), पंचरत्न (क्षमता अनुसार : हीरा, नीलम, पन्ना, माणक और मोती), पीपल, बरगद, जामुन, अशोक और आम के पत्ते (सभी न मिल पाए तो कोई भी 2 प्रकार के पत्ते ले सकते हैं), कलश ढंकने के लिए ढक्कन (मिट्टी का या तांबे का), ढक्कन में रखने के लिए साबुत चावल, नारियल, लाल कपड़ा, फूल माला, फल तथा मिठाई,  दीपक, धूप, अगरबत्ती आदि लें। 

ALSO READ: रंग-रूप और व्यक्तित्व में निखार लाते हैं दुर्गा जी के 2 मंत्र

देखें वीडियो 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mahavir jayanti 2024: भगवान महावीर स्वामी अपने पूर्वजन्म में क्या थे?

Hanuman Jayanti : हनुमान जन्मोत्सव पर उन्हें अर्पित करें 5 तरह के भोग

महावीर जयंती 2024 : जानें महावीर स्वामी के बारे में, जीवन परिचय

चैत्र पूर्णिमा 2024: जीवन का हर काम आसान बनाएंगे श्री हनुमान जी के 10 उपाय

Hanuman jayanti 2024: हनुमान जयंती कैसे मनाएं, जानें नियम और पूजा विधि

21 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

21 अप्रैल 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Hanuman Jayanti 2024: हनुमानजी के इन खास 5 मंत्रों से शनि, राहु और केतु की बाधा से मिलेगी मुक्ति

Mahavir jayanti 2024: जैन धर्म के अनुयायी ऐसे मानते हैं महावीर जयंती

Mahavir jayanti 2024: महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर विशेष सामग्री (क्लिक करें)

अगला लेख