नवरात्रि में किस कन्या की पूजा से मिलता है क्या विशेष फल

Webdunia
हिन्दू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। खासतौर पर अ‍ष्टमी तथा नवमी तिथि को 3 से 9 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन करने की परंपरा है। यह कन्याएं साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप मानी जाती है। जानिए नवरात्रि में इन कन्याओं के पूजन से क्या लाभ प्राप्त होता है :- 
 
* दो वर्ष की कन्या को कौमारी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसके पूजन से दुख और दरिद्रता समाप्त हो जाती है।
 
* तीन वर्ष की कन्या त्रिमूर्ति मानी जाती है। त्रिमूर्ति के पूजन से धन-धान्य का आगमन और संपूर्ण परिवार का कल्याण होता है।
 
* चार वर्ष की कन्या कल्याणी नाम से संबोधित की जाती है। कल्याणी की पूजा से सुख-समृद्धि मिलती है।
 
* पांच वर्ष की कन्या रोहिणी कही जाती है। रोहिणी की पूजन से व्यक्ति रोग मुक्त होता है।
 
* छह वर्ष की कन्या चण्डिका के पूजन से ऐश्वर्य मिलता है।
 
* आठ वर्ष की कन्या शाम्भवी की पूजा से लोकप्रियता प्राप्त होती है।
 
* नौ वर्ष की कन्या दुर्गा की अर्चना से शत्रु पर विजय मिलती है तथा असाध्य कार्य सिद्ध होते हैं।

देखें वीडियो

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्यों वर्ष में एक ही बार नागपंचमी पर खुलते हैं उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट?

नागपंचमी पर जानिए वासुकि, तक्षक और शेषनाग की कहानी

ये 3 राशियां हमेशा क्यों रहती हैं प्यासी और असंतुष्ट?

क्या फिर लौटेगी महामारी! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में छुपे 2025 में तबाही के संकेत

शनि और मंगल का होने वाला है आमना-सामना, देश में घट सकती हैं ये 5 घटनाएं

सभी देखें

धर्म संसार

नागपंचमी की पौराणिक कथा

Hindi Panchang Calendar: साप्ताहिक पंचांग मुहूर्त 28 जुलाई से 03 अगस्त 2025, जानें नए हफ्ते के तीज-त्योहार

सावन मास का तीसरा सोमवार, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए आज अवश्य करें ये 5 खास उपाय

Aaj Ka Rashifal: श्रावण का तीसरा सोमवार आज, जानें 12 राशियों का कैसा बीतेगा 28 जुलाई का दिन

28 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख