Shardiya Navratri 2019 : नवरात्रि के 9 दिन इन 9 रंगों से करें पूजन, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

WD
नवरात्रि के शुभ अवसर पर रंगबिरंगे परिधान धारण किए जाते हैं। हर दिन पूजा करने के लिए मां के स्वरूप के अनुसार कपड़ों के रंग का चयन करना  बेहद शुभ माना जाता है। रंगों का हमारे देवी-देवताओं, पर्वों और त्योहारों से विशेष जुड़ाव है। चाहें आप सलवार सूट पहनें, लहंगा, चणिया चोली या साड़ी नवरात्र पर्व में प्रत्येक दिन किस रंग के कपड़े धारण करना हैं आइए जानते हैं... 
 
1. शैलपुत्री (Shailputri)
नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री (Shailputri) की पूजा की जाती है। इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। इसीलिए नवरात्रि की शुरुआत पीले रंग के कपड़ों से करें। 
 
2. ब्रह्मचारिणी (Brahmacharini)
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी (Brahmacharini) को पूजा जाता है। इस दिन के लिए हरा रंग होता है। इसीलिए नवरात्रि के दूसरे दिन किसी भी प्रकार का हरा रंग पहनें, लेकिन अगर गाढ़ा हरा रंग हो तो बेहतर। 
 
3. चंद्रघंटा  (Chandraghanta)
नवरात्रि के तीसरे दिन हल्का भूरा रंग पहनें। मां चंद्रघंटा  (Chandraghanta) की पूजा करते वक्त आप इस रंग का कोई भी वस्त्र पहन सकते हैं।  
 
4. कूष्माण्डा (kushmanda)
नवरात्रि के चौथे दिन संतरी रंग के कपड़े पहनें। कूष्माण्डा (kushmanda) माता का यह रंग उत्सव की रौनक को बढ़ा देता है। 
 
5. स्कंदमाता (Skandmata)
भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी करने वाली स्कंदमाता (Skandmata) के दिन सफेद रंग पहनें। इन्हें मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। 
 
6. कात्यायनी (katyayani)
पांचवे दिन पूजी जाने कात्यायनी (katyayani) का मनपसंद रंग है लाल। इस दिन माता की पूजा करते वक्त लाल रंग पहनें। 
 
7. कालरात्रि (kalratri)
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि (kalratri) की पूजा जाती है। इस दिन नीला रंग पहनना शुभ माना जाता है।  
 
8. महागौरी (Mahagauri)
महागौरी की पूजा करते वक्त गुलाबी रंग पहनना शुभ माना जाता है। अष्टमी की पूजा और कन्या भोज करवाते इसी रंग को पहनें।  
 
9. सिद्धिदात्री (Siddhidatri)
नवरात्रि के आखिरी दिन पूजी जाती हैं सिद्धिदात्री (Siddhidatri), इन्हें बैंगनी रंग बेहद पसंद होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

धन, ज्ञान और शांति के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें ये 7 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

हरियाली अमावस्या कब है, जानिए पितृ दोष मुक्ति के 5 अचूक उपाय

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

यदि आप कावड़ यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो कैसे शिवजी पर जल अर्पित करें, जानिए

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

आषाढ़ व्रत पूर्णिमा का क्या है महत्व, इन 5 उपायों से दूर होगी धन की समस्या

गुरु और जीवन : अभिन्न हैं

भविष्यवाणी: अब होने वाली है स्वर्ण युग की शुरुआत, जानिए श्रीकृष्ण ने माता गंगा से क्या कहा...

अगला लेख