Festival Posters

अब हाईड्रोजन से चलेगी भारत में बसें

Webdunia
सोमवार, 29 जुलाई 2013 (09:36 IST)
TV
बंगलुरु। टाटा मोटर्स लिमिटेड तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश में पहली बार हाइड्रोजन चालित आटोमोबाइल बस विकसित की है। दोनों संस्थानों ने कई साल के अनुसंधान के बाद यह बस विकसित की है।

इस बस का प्रदर्शन शनिवार को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो के केंद्र लिक्विड प्रोपल्सन सिस्टम्स सेंटर में किया गया।

हाइड्रोजन सेल क्रायोजेनिक प्रौद्योगिकी का एक उप उत्पाद है जिसे इसरो पिछले कई साल से विकसित कर रही है। उन्होंने कहा, 'यह पूरी तरह से क्रायोजेनिक प्रौद्योगिकी नहीं है। यह तरलीकृत हाइड्रोजन हैंडलिंग है जिसमें इसरों को विशेषज्ञता है।'

इसरो तथा टाटा मोटर्स ने हाइड्रोजन से चलने वाली बस के विकास के लिए 2006 में समझौता किया था।

अगले पन्ने पर पढ़ें, बस की खासियत...


इसरो के मानद सलाहकार वीजी गांधी तथा टाटा मोटर्स के उप महाप्रबंधक डॉ. एम राजा ने यह घोषणा की। इसके अनुसार दोनों संगठनों ने भारत में पहली बार ऐसी ईंधन सेल बस बनाई है जो हाइड्रोजन से चलती है।

इसके के अधिकारियों ने बताया कि यह सीएनजी से चलने वाली बस की तरह ही है। इसमें उच्च दाब में भी हाइड्रोजन की बोतल बस की छत पर होती हैं और इससे किसी तरह का प्रदूषण नहीं होता।

गांधी ने यहां पीटीआई से कहा, 'भविष्य के परिवहन के लिहाज से यह आटोमोबाइल उद्योग के लिए बड़ा कदम है। इस वाहन से किसी तरह का प्रदूषण नहीं होगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

रूस की सेना में अब भी 44 भारतीय, विदेश मंत्रालय की लोगों को सलाह

प्रधानमंत्री मोदी का काशी दौरा, काशीवासियों ने किया भव्य स्वागत, गूंजा 'हर हर महादेव' का नारा

ढाका में घुसपैठियों के आका को भी लगाएंगे ठिकाने : योगी आदित्यनाथ

सूडान के अल फ़शर में भीषण अत्याचारों के बीच हजारों लोगों का पलायन

क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव