एक और एक्जिट पोल, बदले सत्ता समीकरण!

Webdunia
बेंगलुरु। चुनाव से पूर्व और मतगणना से पहले का एक सर्वे एसएमएस पर मीडियाकर्मियों की बीच दौड़ रहा है। यह सर्वे बेंगलुरु की किसी एजेंसी ने किया है। हालांकि एसएमएस में उस एजेंसी का नाम नहीं है, लेकिन यदि इस सर्वे पर भरोसा करें तो 'सत्ता समीकरण' बदलते दिखाई दे रहे हैं।

WD

इस सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, जबकि पिछले टीवी एक्जिट पोल में यहां भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई गई थी। इस सर्वे के मुताबिक राज्य में कांग्रेस को 47 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जो की बहुमत के लिए पर्याप्त आंकड़ा है। दूसरी ओर भाजपा के खाते में 38 और अन्य के खाते में 5 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

क्या कहता है मध्यप्रदेश का गणित... पढ़ें अगले पेज पर...


FILE
मतगणना से कुछ घंटे पहले आए इस सर्वे ने मध्यप्रदेश कांग्रेस को भी खुश होने का मौका दे दिया है, हालांकि यहां उसका सत्ता में लौटना मुश्किल ही दिख रहा है।

इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 230 में से 108 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा जादुई आंकड़े से 2 सीट कम 113 पर सिमटती दिख रही है। यहां अन्य दलों को 9 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान के बारे में क्या कहता है यह सर्वे... पढ़ें अगले पेज पर...


टीवी पर प्रसारित एक्जिट पोल में जहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के साथ ही 125 से 130 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी, लेकिन यहां मामला उलट दिखाई दे रहा है। यहां भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में तो उभर रही है, लेकिन जादुई आंकड़े से 4 सीट पीछे ही सिमटती दिख रही है।

PR

इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को राज्य में 97 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को 89 सीटें मिलती दिख रही हैं। यदि ऐसा होता है तो सत्ता की चाबी अन्य 14 विधायकों के पास हो सकती है। ऐसे में राजपा प्रमुख किरोड़ीलाल मीणा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं ।

दिल्ली में फिर कांग्रेस, कैसे... पढ़ें अगले पेज पर...


FILE
यदि यह सर्वे सटीक बैठता है कि कांग्रेस दिल्ली में चौथी बार खेल सकती है और भाजपा का वनवास अगले पांच साल और बढ़ सकता है।

इस पोल के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस को 31 सीटें मिलने की संभावना है, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटों से 5 सीट कम हैं। दूसरी ओर भाजपा 29 सीटों पर ही सिमटती दिखाई दे रही है।

इस सर्वे के मुताबिक आप को 5 और अन्य दलों को भी पांच सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। स्थिति यही रहती है तो अन्य या आप मिलकर कांग्रेस की सरकार बनवा सकते हैं।

मिजोरम में स्थितियों में कोई परिवर्तन नहीं। यहां एक बार फिर कांग्रेस के नेतृत्व में ही सरकार बन रही है। यहां और सहयोगी दलों को 24 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जो कि बहुमत से काफी ज्यादा हैं, वहीं एमएनएफ और अन्य दलों को 16 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या सितंबर में मोदी जी छो़ड़ने वाले हैं पद, यदि ऐसा है तो फिर कौन बनेगा नया पीएम?

Air India विमान दुर्घटना पर रिपोर्ट जारी, जानिए क्या होते हैं ईंधन स्विच और कैसे करते हैं काम

YouTube New Monetization Policy : 15 जुलाई से YouTube के नियम में बदलाव, क्या AI वीडियो पर लगेगा बैन, कैसे होगी कमाई, किन बातों का रखना होगा ध्यान

मर्डर के बाद क्‍या बताया राधिका के दोस्‍त इनामुल हक ने, हक अभी कहां है, क्‍यों आया हत्‍याकांड में उसका नाम?

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 1.18 करोड़ के 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 9 महिला नक्सली भी शामिल

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में 127 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, जानिए क्‍या है 'ऑपरेशन कालनेमि'

Air India विमान दुर्घटना पर रिपोर्ट जारी, जानिए क्या होते हैं ईंधन स्विच और कैसे करते हैं काम

जस्टिस वर्मा मामले में कोई समर्थन न करे विपक्ष, कपिल सिब्बल ने क्‍यों की यह अपील?

Fastag को लेकर आया NHAI का नया ऐलान, नहीं किया पालन तो हो जाएंगे Blacklist

गोकर्ण की पहाड़ियों में गुफा से मिली रूसी महिला, 2 बच्चे भी साथ, 8 साल पहले खत्म हो गया था वीजा